नागपुर

घरों में घुस रहा गटर का पानी, सिद्धार्थनगर टेका के नागरिक हलाकान

नवभारत डेस्क

नागपुर. उत्तर नागपुर के सिद्धार्थनगर टेका में गंदगी से जनता हलाकान हो गई है. परिसर में 60 वर्ष पुरानी गटर लाइन है. हमेशा चोक होने से लोगों के घरों में गटर का पानी घुस रहा है. सामाजिक कार्यकर्ता सुमित एस. चव्हाण ने बताया कि दर्जनों शिकायतों के बाद भी कोई हल नहीं निकल सका. इस संबंध में महिलाओं के साथ आसीनगर जोन-9 के स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियर संजय गजभिये को ज्ञापन दिया गया.

इस दौरान बताया कि कुछ महीने पहले सुमित चव्हाण ने सिद्धार्थनगर टेका स्थित महात्मा फुले स्कूल के पास गंदगी के बारे में जोन सहायक आयुक्त से शिकायत की थी. हालांकि 2 दिन बाद गंदगी साफ की गई लेकिन गटर का पानी सड़क पर अब भी फैल रहा है. दूषित पानी से परिसर में गंदगी की वजह से बीमारियां भी फैल रही हैं.

लोगों के आंगन, गली और किचन तक पानी घुस रहा है. जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की गई. इस अवसर पर मीनाक्षी शेलार, अंजना गायकवाड़, तुलसा डोंगरे, वैशाली गजभिये, देवका डोंगरे, अहिल्या मेश्राम, वैशाली जांभुलकर, मालती डोंगरे, लीला बंसोड़, सुनंदा रामटेके, प्रवेश स्नेहल वासनिक आदि उपस्थित थे.

Ashok Dham Stampede: अशोकधाम भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

UGC-NET विवाद, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने NTA को घेरा, 2 महिने की देरी पर मांगे जवाब

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?