क्राइम न्यूज (डिजाइन फोटो) 
नागपुर

GST चोरी मामला: साहू समाज को भी नहीं बख्शा, बंटी को न्यायालय ने 1 दिन की हिरासत में भेजा

Nagpur Crime: लोहा चोरी सहित करोड़ों की जीएसटी चोरी के मामले में आरोपी बंटी उर्फ संतोष रामपाल साहू अब तक कई लोगों को घात लगा चुका है लेकिन इस बार तो उसने अपने समाज को भी नहीं बख्शा।

प्रिया जैस

Nagpur Crime News: खुद को साहू समाज के एक संगठन का अध्यक्ष बताकर बंटी और उसके भाई ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों की जमीन हड़पने का प्रयास किया। उसकी इस हरकत से अब समाज में भी रोष फैल गया है। सदर थाने में मामला दर्ज करने के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया था। अब वह सदर पुलिस की हिरासत में है।

बंटी और उसके भाई जयेश ने समाज के नाम पर साहू समाज हेल्थ एजुकेशन सोसाइटी के फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इसमें खुद को अध्यक्ष और भाई जयेश को सचिव बताया गया। दोनों ने नागपुर सुधार प्रन्यास (एनआईटी) को फर्जी दस्तावेज देकर समाज मंदिर निर्माण का हवाला देते हुए दोनों ने नकली लेटरहेड पर एनआईटी से जमीन मांगी।

भूमि को लीज पर देने की मांग

मौजा चिखली (देवस्थान) के खसरा क्रमांक 6, 14/3, 103/2 और 103/4 में स्थित 1463.04 वर्ग मीटर (लगभग 15 हजार वर्ग फुट) भूमि को लीज पर देने की मांग की गई थी। इसके लिए दोनों ने नकली लेटरहेड पर कार्यकारिणी समिति के फर्जी प्रस्ताव की प्रति भी एनआईटी को दी। पहले दोनों ने दावा किया कि यह समाज भवन सांसद या विधायक निधि से बनेगा। बाद में उन्होंने सूचित किया कि निधि उपलब्ध नहीं है।

सचिव ने पुलिस से की शिकायत

इसलिए वे स्वयं के खर्च से मंदिर का निर्माण करेंगे। इसके लिए उन्होंने एक पंजीकृत समझौता भी किया जिसमें अध्यक्ष के रूप में बंटी और सचिव के रूप में जयेश ने हस्ताक्षर किए। यह फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद एनआईटी के संपत्ति सचिव प्रवीण डेकाटे ने पुलिस से शिकायत की और उसे गिरफ्तार किया गया। सोमवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया।

सदर पुलिस ने जांच के लिए 5 दिन की कस्टडी मांगी। न्यायालय ने उसे 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए। बंटी साहू लंबे समय से अवैध धंधों में सक्रिय है। जब-जब उस पर कार्रवाई होती है वह पुलिस अधिकारियों पर दबाव डालने के लिए झूठी शिकायतें करवाता है। इसके पूर्व वह कई बार ऐसा कर चुका है।

BRICS Summit 2026 LIVE: 50 मिनट चली पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक, अब डिनर के लिए जा रहे ब्रिक्स लीडर्स

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें