विधायक विकास ठाकरे, अभिजीत वंजारी  सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

नागपुर स्नातक चुनाव, कांग्रेस-BJP में वोटर रजिस्ट्रेशन की होड़, वंजारी के लिए आए 2250 नए फॉर्म

Nagpur Voter Registration: नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दोनों ही पार्टियां ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को पंजीकृत कराने पर जोर दे रही हैं।

प्रमोद यादव

Nagpur Graduate Constituency Election: नागपुर जिले में आगामी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर मध्य नागपुर कांग्रेस कमेटी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। विधायक विकास ठाकरे के मार्गदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता पंजीयन अभियान चलाते हुए विधायक अभिजीत वंजारी को नए मतदाताओं के 2250 मतदाता पंजीयन फार्म जमा किए।

कार्यकर्ताओं की सभा में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व नगरसेवक अतुल कोटेचा ने कहा कि स्नातकों की समस्या, शिक्षित बेरोजगार युवाओं की समस्या उच्च शिक्षा के विषयों पर आमदार अभिजीत वंजारी ने पिछले वर्षों में अनेक समस्याओं को उठाया और सरकार के समक्ष अपनी आवाज बुलंद की।

संगठन को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का संकल्प लेकर चुनाव अभियान में कार्यकर्ता जुट जाएं। संचालन डॉ। मेहुल आडवाणी व आभार कृतल पीयूष आकरे ने माना।

आमदार अभिजीत वंजारी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत कर इस बार भी जीत दर्ज करने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर वसीम खान, सैयदा अंसारी, रिंकू जैन, श्रीकांत ढोलके, रवि श्याम पराते, विनोद इंगोले, अभिजीत ठाकरे, अशोक निखाड़े सहित अन्य उपस्थित थे।

अधिकतम मतदाता पंजीयन पर जोर

नागपुर जिले में आगामी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा ने नागपुर शहर और ग्रामीण में संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के नेतृत्व में नागपुर में भाजपा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।

चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद बचे अंतिम दो-तीन दिनों में अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं का पंजीकरण कराने को लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, जिला अध्यक्ष आनंद राऊत सहित विधायक प्रवीण दटके, कृष्णा खोपड़े, मोहन मते, संजय भेडे, आशीष देशमुख, चरण ठाकुर, समीर मेघे, पूर्व विधायक विकास कुंभारे, अनिल सोले, सुधाकरराव कोहले, अशोक नेते, मल्लिकार्जुन रेड्डी, विकास महात्मे, नरेंद्र बोरकर सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।

समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प

नागपुर जिले में भाजपा ने स्नातक मतदाता पंजीकरण अभियान के लिए पहले से ही संगठनात्मक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी थी। हालांकि चुनाव की घोषणा अपेक्षा से पहले होने के कारण अब उपलब्ध अंतिम दिनों में अभियान को और गति देने पर जोर दिया गया।

नागपुर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों से मतदाता पंजीकरण अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होने की अपील की गई। बावनकुले ने बैठक में मार्गदर्शन किया। प्रस्तावना दयाशंकर तिवारी व आदर्श पटले ने रखी, विष्णु चांगदे ने मार्गदर्शन किया और संचालन ऋषिकेश गावंडे ने किया।

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, UP-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड का खतरा

विश्व पर्यटन दिवस 2026: भारत के टूरिज्म ने दिया 8.46 करोड़ लोगों को रोजगार, GDP में 5.22% योगदान

का हो, सपा जॉइन कर लिहला का? जलभराव पर रवि किशन का तंज, BJP पार्षद बोले- आप बसपा में चले गए का?

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो