सोने-चांदी कीमतों में गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया) 
नागपुर

3,36,400 से सीधे 3,08,000! चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट, सराफा व्यापारियों ने बताया क्यों गिरी कीमतें

Gold Price Crash Nagpur: नागपुर सराफा बाजार में सोना 3,300 और चांदी 28,400 रुपये गिरी। डोनाल्ड ट्रंप के बयानों और वैश्विक संकेतों के चलते कीमतों में आई भारी गिरावट। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

प्रिया जैस

Nagpur Bullion Market: नागपुर सराफा बाजार में गुरुवार को कीमती धातुओं की रिकॉर्ड तेजी पर अचानक ब्रेक लग गया। बीते कई सत्रों से लगातार ऊंचाई पर चल रहे सोना और चांदी के दाम एक झटके में बड़ी गिरावट के साथ नीचे आ गए। वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों, सुरक्षित निवेश की मांग में कमी और निवेशकों की मुनाफा वसूली ने कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा दिया।

नागपुर सिटी में गुरुवार को सोना और चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गए। कमजोर वैश्विक संकेतों और सुरक्षित निवेश की मांग में कमी आने के बीच मुनाफा वसूली होने से दोनों कीमती धातुओं में गिरावट आई।

सोना-चांदी के भाव

सराफा व्यापारियों के अनुसार सोना 3,300 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 1,52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया जो कि पिछले कारोबारी सत्र में रिकॉर्ड स्तर 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इसी तरह चांदी भी 28,400 रुपये की गिरावट के साथ 3,08,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई जो कि पिछले सत्र में 3,36,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कुछ यूरोपीय देशों पर शुल्क लगाने की धमकी को वापस लिए जाने और ग्रीनलैंड को लेकर भविष्य के समझौते के ढांचे की घोषणा के बाद बाजार धारणा में सुधार हुआ। इन टिप्पणियों से जोखिम लेने की प्रवृत्ति बढ़ी जिससे निवेशकों ने सुरक्षित परिसंपत्तियों में अपने दीर्घावधि दांव को घटा दिया।

ट्रंप की भारत के साथ अच्छे व्यापार समझौते की टिप्पणी से भी सोना-चांदी पर दबाव बना रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 8.80 डॉलर यानी 0.18 प्रतिशत फिसलकर 4,822.65 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। बुधवार को यह 4,888.22 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर को छूने के बाद 4,836.67 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते