लोहे के रॉड से प्रेमिका की निर्मम हत्या। (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

Nagpur News: लोहे के रॉड से पीट-पीटकर प्रेमिका की निर्मम हत्या, अवैध संबंधों के संदेह के चलते हुई खौ़फनाक वारदात

गिट्टीखदान थाना क्षेत्र के दाभा इलाके में मंगलवार की शाम एक युवक ने महिला पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मृतक महिला की पहचान हेमलता वैद्य (32) के रूप में हुई है।

आंचल लोखंडे

नागपुर: गिट्टीखदान थाना क्षेत्र के दाभा इलाके में मंगलवार की शाम एक युवक ने महिला पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस हमले में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी रही। बुधवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान हेमलता वैद्य (32) के रूप में हुई है, जो दाभा स्थित अंकाशी सोसाइटी में रहती थी।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू की और बाद में आरोपी अक्षय दाते (26) को अमरावती से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में हत्या का कारण अवैध संबंध का संदेह बताया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी, और बुधवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

आरोपी अक्षय मूल रूप से हिंगणघाट के सावलीवाघ का निवासी है, और नागपुर में काम करने के लिए आया था। वहीं, हेमलता भी सावलीवाघ की रहने वाली थी। दोनों की मुलाकात सीताबर्डी में हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे। हालांकि, हेमलता के भाई ने उनकी शादी के खिलाफ आपत्ति जताई थी। हाल ही में दोनों के बीच कई बार तकरार हुई थी, क्योंकि अक्षय को हेमलता के अन्य पुरुषों से बातचीत पर संदेह था। सावनेर के धापेवाड़ा में पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील,चलाई बड़े भाई पर गोली...

आरोपी अमरावती से गिरफ्तार

मंगलवार को शाम 7 बजे हेमलता बिल्डिंग के पार्किंग में एक पुरुष के साथ बैठी थी और अक्षय ने उन्हें बातचीत करते हुए देख लिया। इससे उसका गुस्सा भड़क उठा। इसके बाद उसने पास ही पड़ी रॉड से हेमलता पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। फिर वह आरोपी मौके से फरार हो गया।

कबूल किया अपराध

महिला को तुरंत मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी रही। उपचार के दौरान बुधवार को शाम 6 बजे के आसपास महिला की मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कैलाश देशमाने के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने तकनीकी जांच के बाद आरोपी अक्षय को अमरावती से गिरफ्तार किया। आरोपी ने हत्या की वजह अवैध संबंध के संदेह को बताया और पुलिस को यह कबूल किया कि उसने गुस्से में आकर हत्या की।

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग