गणपति विसर्जन प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नागपुर

नागपुर में 225 स्थानों पर होगा गणेश विसर्जन, बड़ी प्रतिमाओं के लिए मनपा ने किए विशेष इंतजाम

 Nagpur Ganpati Visarjan: नागपुर में अनंत चतुर्दशी पर पर्यावरणपूरक गणपति विसर्जन के लिए मनपा ने 447 कृत्रिम कुंड, 22 मोबाइल विसर्जन कुंड और तैराकों की तैनाती समेत व्यापक इंतजाम किए हैं।

प्रमोद यादव

Nagpur Ganpati Visarjan Artificial Tanks: नागपुर जिले में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति विसर्जन को पर्यावरणपूरक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए महानगरपालिका ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर में इस बार 225 स्थानों पर 447 कृत्रिम विसर्जन कुंड तैयार किए गए हैं।

विसर्जन व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा और नागरिकों की सुविधा के लिए मनपा के करीब एक हजार स्वच्छता कर्मचारी विभिन्न क्षेत्रों में तैनात रहेंगे। वहीं बड़े आकार की गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए विशेष बड़े तालाबों की व्यवस्था की गई है।

महापौर नीता ठाकरे ने बुधवार को सक्करदरा तालाब, गांधीसागर तालाब, पुलिस लाइन टाकली, कोराडी तालाब, सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान-कच्छीविसा तथा नाइक तालाब परिसर में बनाए गए कृत्रिम विसर्जन कुंडों और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

गणेश विसर्जन के लिए 447 कृत्रिम कुंड

नागपुर मनपा के अनुसार शहर के जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से इस वर्ष शहर में बड़े पैमाने पर कृत्रिम विसर्जन व्यवस्था की गई है। शहर के विभिन्न हिस्सों में 225 स्थानों पर कुल 447 कृत्रिम विसर्जन कुंड बनाए गए है।

इन कृत्रिम कुंडों का उद्देश्य नागरिकों को प्राकृतिक तालाबों और जलस्रोतों में प्रतिमाओं के विसर्जन से रोकना तथा गणेश प्रतिमाओं का सुरक्षित तरीके से विसर्जन सुनिश्चित करना है।

नौवें दिन गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए मनपा की ओर से 49 स्थानों पर बनाए गए 137 कृत्रिम तालाबों में कुल 2,286 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इनमें 2,124 मिट्टी की और 162 पीओपी की प्रतिमाएं शामिल थीं।

बड़ी प्रतिमाओं के लिए अलग व्यवस्था

नागपुर जिले में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर बड़े आकार की गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नागपुर मनपा ने विशेष व्यवस्था की है। गोरेवाड़ा, पुलिस लाइन टाकली, कच्छीविसा और कोराडी में बड़े आकार की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए विशेष बड़े तालाब उपलब्ध कराए गए हैं।

इसके अलावा नागरिकों की सुविधा के लिए शहर में 22 मोबाइल विसर्जन कुंड भी उपलब्ध रहेंगे। इससे उन क्षेत्रों के नागरिकों को सुविधा मिलेगी जहां स्थायी कृत्रिम कुंड तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है।

गणेश विसर्जन में तैराकों की नियुवित भी सुनिश्चित

महापौर नीता ठाकरे ने पर्याप्त बैरिकेडिंग, सुरक्षा रक्षकों की नियुक्ति, बेहतर विद्युत प्रकाश व्यवस्था, पीने के पानी की उपलब्धता तथा आवश्यक स्थानों पर तैराकों की नियक्ति सनिधि करने के निर्देश दिए, मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनका विसर्जन स्थलों पर उपद्रव नियंत्रण दल के जवानों तथा पुलिस अधिकारियों की पक्ष नेता बाल्या बोरकर, विपक्ष के नेता संजय महाकालकर आदि उपस्थित थे।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है