गडकरी जनता दरबार में उमड़े नागरिक (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

युवाओं के इनोवेटिव प्रस्ताव, दिव्यांगों ने जताया आभार, गडकरी जनता दरबार में उमड़े नागरिक

Gadkari Janata Darba: नागपुर में गडकरी जनता दरबार में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे। युवाओं ने इनोवेटिव प्रस्ताव रखे, दिव्यांगों ने उपकरणों की मांग और आभार व्यक्त किया।

आंचल लोखंडे

Nagpur News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के जनता दरबार में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं, शिकायतें और मांगें लेकर पहुंचे। सामाजिक, शैक्षणिक, रोजगार, बुनियादी सुविधाओं और सरकारी योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर लोगों ने सीधे अपने चहेते नेता से संवाद साधा। गडकरी ने सभी की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

दरबार में कई युवाओं ने अपने स्टार्टअप आइडिया, तकनीकी शोध और सामाजिक उपक्रमों से जुड़े इनोवेटिव प्रस्ताव गडकरी के सामने प्रस्तुत किए। वहीं, कई नागरिकों ने सड़कों की मरम्मत, नई सड़क निर्माण और यातायात सुरक्षा के लिए आवश्यक उपायों को लेकर भी चर्चा की। गडकरी ने सभी निवेदनों को स्वीकार कर संबंधित अधिकारियों को उचित कार्यवाही करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

दिव्यांग नागरिकों का आभार

जनता दरबार में बड़ी संख्या में दिव्यांग नागरिक उपस्थित हुए। उन्होंने कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण, ई-रिक्शा और तिपहिया वाहन उपलब्ध कराने की मांग रखी। कुछ दिव्यांग नागरिकों ने पहले प्राप्त हुई सहायता के लिए गडकरी का आभार व्यक्त किया।

अनुकंपा नौकरी और सामाजिक सहायता की मांगें

कई परिवारों ने विविध विभागों में अनुकंपा नौकरी देने की मांग भी उठाई। इसके अलावा, श्रावण बाल योजना और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत आर्थिक सहायता मंजूर करने की मांग वाले आवेदन भी बड़ी संख्या में प्राप्त हुए।

गडकरी ने वृद्धजनों, महिलाओं और वंचित घटकों से संबंधित शिकायतें और सुझाव भी सुने तथा अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। जनता दरबार में मनपा, एनआईटी, जिलाधिकारी कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी, भूमि अभिलेख विभाग, जिला परिषद, समाज कल्याण विभाग, सीआरसी केंद्र, सिटी सर्वे अधिकारी, सेतु कार्यालय, पुलिस विभाग, कौशल विकास, रोजगार व उद्यमिता विभाग, मुख्यमंत्री सहायता कक्ष, महावितरण तथा दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता

मातोश्री पहुंचीं DMK सांसद कनिमोझी! कांग्रेस से नाराजगी के कारण बदलेगा समीकरण? INDIA एलायंस में हलचल तेज

BRICS Summit: पीएम मोदी और वियतनामी पीएम की बैठक, डिफेंस, स्पेस और 25 बिलियन डॉलर के ट्रेड पर जोर

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक