किराना दुकान पर महिला प्रतीकात्मक- सोर्स: AI
नागपुर

नागपुर में त्योहारी सीजन में बिगड़ा रसोई का बजट, प्याज, दाल और तेल के दाम बढ़े, देखें लेटेस्ट रेट्स

Nagpur Food Inflation: त्योहारों से ठीक पहले नागपुर में महंगाई की मार पड़ी है। खाद्य तेल, दाल, प्याज, गेहूं और चावल की कीमतों में उछाल आने से आम आदमी का बजट गड़बड़ा गया है।

प्रमोद यादव

Nagpur Grocery Market Rates: नागपुर जिले में त्योहारी सीजन शुरू होते ही आम परिवारों की रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। मौसम की मार और आपूर्ति में उतार-चढ़ाव के बीच खाद्य तेल, दाल, प्याज, गेहूं और चावल जैसी रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं के दामों में तेजी देखने को मिल रही है। इसका सीधा असर घरेलू खर्च पर पड़ रहा है।

त्योहारों में खाद्य सामग्री बढ़ी

त्योहारों में खरीदारी और पकवानों की तैयारी बढ़ने के कारण खाद्य सामग्री की मांग भी बढ़ जाती है। ऐसे में जरूरी सामान के दाम बढ़ने से परिवारों को अतिरिक्त खर्च का सामना करना पड़ रहा है। खासकर मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बढ़ती कीमतों के बीच महीने का बजट संतुलित रखना चुनौती बन गया है। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार मानसूनी अनिश्चितता के कारण आने वाले दिनों में भी राहत के आसार कम नजर आ रहे हैं।

खाद्य तेलों के भाव 100 रुपये चढ़े

तेल व्यापारी विनोद अग्रवाल ने बताया कि पिछले 15 से 20 दिनों के भीतर सोयाबीन तेल को छोड़कर बाजार में लगभग सभी प्रमुख खाद्य तेलों की कीमतों में प्रति टिन (15 किलो) पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

वर्तमान में मूंगफली तेल 2,870 से 2,900 रुपये, सरसों तेल 2,950 से 3,000 रुपये, पाम तेल व अरंडी तेल 2,570 से 2,600 रुपये और सूरजमुखी तेल 2,700 से 2,730 रुपये प्रति टिन बिक रहा है। वहीं सोयाबीन तेल 2,500 से 2,530 रुपये के स्तर पर ही स्थिर बना हुआ है।

तेल भी हुआ महंगा

अग्रवाल ने बताया कि गुजरात में बारिश में देरी के कारण मूंगफली की नई फसल अब दिवाली के आसपास आने की संभावना है जिससे इसके भाव बढ़े है। इसके अलावा त्योहारों के सीजन में ऑयल पेंट उद्योग से मांग बढ़ने के कारण अरंडी तेल महंगा हुआ है, जबकि किसानों द्वारा कम दामों पर बीज न बेचने से सरसों तेल के दामों में तेजी आई है।

प्रमुख वस्तुआ के वर्तमान भाव

वस्तुकीमत सीमा (₹)औसत दर (₹)टिप्पणी
तुअर दाल130 - 135~132.5सूची की सबसे महंगी वस्तु
चना दाल90 - 92~91स्थिर दर श्रेणी
चावल60 - 90~75किस्म (क्वालिटी) के अनुसार भिन्न
प्याज60 - 70~65बाजार आवक पर निर्भर
गेहूँ33 - 40~36.5सबसे किफायती अनाज

खुदरा में प्याज 70 रुपये प्रति किलो

महात्मा फुले सब्जी व फल आढ़तिया एसोसिएशन के सचिव राम महाजन ने बताया कि पिछले एक महीने से प्याज के दामों में तेजी बनी हुई है। थोक बाजार में प्याज का भाव 50 से 55 रुपये प्रति किलो चल रहा है, जबकि खुदरा बाजार में प्याज 60 से 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है।

उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने से प्याज की कीमतें इसी स्तर पर टिकी हुई हैं और फिलहाल इनमें कोई गिरावट देखने को नहीं मिली है। बारिश के असर से चावल-गेहूं भी महंगा अनाज व्यापारी कमलाकर घाटोले के अनुसार पिछले 8 से 15 दिनों के भीतर खाद्यान्न बाजार में चावल और गेहूं के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि श्रीराम चावल के दाम अब बढ़कर 55 से 60 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। चिन्नोर 85 से 90 रुपये प्रतिकिलो मिल रहा है। इसके साथ ही गेहूं के भाव भी 33 से 40 रुपये प्रति किलो चल रहे हैं।

तुअर और चना दाल हुई महंगी

किराना व्यापारी पीयूष अग्रवाल के अनुसार पिछले एक महीने के भीतर दालों के थोक बाजार में तेजी दर्ज की गई है, तुअर और चना दाल के दामों में बढ़ोतरी देखी गई है, जबकि मूंग और उड़द जैसी अन्य दालों के भाव स्थिर बने हुए है। अच्छी गुणवता वाली तुअर दाल जो पहले 110 से 115 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रही थी, अब बढ़कर 130 से 135 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद