दुरंतो में मचा हड़कंप (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

दुरंतो एक्सप्रेस में बजा फायर अलार्म, धुएं ने उड़ाए यात्रियों के होश, बैग उठाकर भागे लोग, मचा हड़कंप

Mumbai-Nagpur Duronto Express: मुंबई से नागपुर की ओर जा रही दुरंतो एक्सप्रेस में हंगामा मच गया। दुरंतो का फायर अलार्म बजने के बाद ट्रेन में हड़कंप मच गया और लोग भागने लगे।

प्रिया जैस

Duronto Express: मुंबई से नागपुर की ओर आने वाली ट्रेन 12289 दुरंतो एक्सप्रेस में मंगलवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक कोच बी-1 में लगे फायर अलार्म ने जोर से आवाज करना शुरू कर दिया। अलार्म बजते ही यात्रियों में खलबली मच गई। कोई बैग उठाकर दरवाजे की ओर दौड़ा तो कुछ यात्रियों ने तो ट्रेन से कूदने तक की तैयारी कर ली थी।

जानकारी के अनुसार, घटना उस वक्त की है, जब ट्रेन दुरंतो एक्सप्रेस वर्धा स्टेशन के पास पहुंच रही थी। इसी बीच उक्त कोच में लगा फायर अलार्म बजने लगा। जैसे ही अलार्म बजा, ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया। लगभग 15 से 20 मिनट तक रेलवे स्टाफ और टेक्निकल टीम ने पूरे कोच की जांच-पड़ताल की।

यात्रियों की सांसें अटकीं

इस दौरान यात्रियों की सांसें अटकी रहीं लेकिन जांच में यह स्पष्ट हुआ कि न तो कहीं आग लगी थी और न ही कोई तकनीकी खराबी थी। असल वजह निकली किसी यात्री द्वारा चुपके से जलाई गई सिगरेट या बीड़ी का धुआं। यही धुआं डिटेक्टर ने पकड़ लिया और अलार्म बज गया। रेलवे अधिकारियों ने राहत की खबर दी कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और कोई अनहोनी नहीं हुई।

हालांकि यात्रियों ने इस हरकत पर नाराजगी जताई और उस ‘सिगरेटबाज’ की तलाश भी शुरू हो गई जिसकी वजह से यह हंगामा खड़ा हुआ। रेल प्रशासन ने साफ किया है कि ट्रेन में धूम्रपान करना सख्त वर्जित है और दोषी पाए जाने पर भारी जुर्माना व कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती