बच्चू कडू के 60 समर्थकों पर FIR दर्ज 
नागपुर

बुटीबोरी फ्लाईओवर पर चक्का जाम करने का मामला, बच्चू कडू के 60 समर्थकों पर FIR दर्ज

Nagpur के बुटीबोरी फ्लाईओवर पर किसान कर्जमाफी की मांग को लेकर बच्चू कड़ू के नेतृत्व में हुए धरना प्रदर्शन से यातायात ठप होने के मामले में पुलिस ने 60 समर्थकों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पूजा सिंह

Case Filed Against Supporters Of Bacchu Kadu: किसानों की कर्जमाफी और अन्य मांगों को लेकर पूर्व विधायक ओमप्रकाश उर्फ बच्चू कडू के नेतृत्व में निकाले गए ‘महाएल्गार ट्रैक्टर मोर्चा’ के दौरान नागपुर के बूटीबोरी फ्लाईओवर पर किए गए धरना आंदोलन से यातायात पूरी तरह ठप हो गया था। इस मामले में बूटीबोरी पुलिस ने बच्चू कडू के 60 समर्थकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, जिन समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें धर्मराज इचकाटे, योगेश सातपुते, कमलाकर अवचट, मनाल सराटे, कैलास मडावी, अमोल धुर्वे और अन्य शामिल हैं. यह मामला हेड कॉन्स्टेबल अरविंद रतनजी चव्हाण (35) की शिकायत पर दर्ज किया गया।

29 अक्टूबर को बूटीबोरी में किया था प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर को कर्जमाफी और अन्य मांगों को लेकर किसान, दिव्यांग, चरवाहे, मच्छीमार और श्रमिकों ने बच्चू कडू के नेतृत्व में वर्धा से हिंगना के परसोडी तक ट्रैक्टर मोर्चा निकाला था। दोपहर करीब 12.30 बजे मोर्चा बुटीबोरी पहुंचा। समर्थकों ने बच्चू कडू का स्वागत किया जिसके बाद राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 44 पर स्थित बुटीबोरी पुलिस स्टेशन के सामने फ्लाईओवर पर समर्थकों ने धरना शुरू कर दिया।

60 समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज

प्रदर्शनकारियों ने दोनों दिशाओं की सड़कें जामकर नारेबाजी की।  जिससे घंटों तक यातायात ठप रहा। पुलिस ने आंदोलन का वीडियो रिकॉर्डिंग किया और जांच में यह पुष्टि हुई कि उक्त सभी समर्थक इस चक्काजाम में सक्रिय रूप से शामिल थे। इसके बाद रविवार रात बूटीबोरी पुलिस ने 60 समर्थकों के खिलाफ फौजदारी कानून अधिनियम 1932, महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा