कोल्हापुर के गोकुल दूध संघ चुनाव में महायुति और विपक्ष आमने-सामने हैं।
अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कोरम और राजनीतिक गतिरोध लगातार बना हुआ है।
पांच नए सरकारी निदेशकों की नियुक्ति के प्रस्ताव से विवाद और बढ़ गया है।
Devendra Fadnavis Slams Rahul Gandhi: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विपक्ष पर संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस की पुरानी आदत रही है कि वह एक तरफ हाथ में संविधान लेकर चलती है, जबकि दूसरी ओर उसके काम संविधान की भावना के खिलाफ होते हैं। उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें उन्होंने संसद के बजाय सड़क पर लड़ाई होने की बात कही थी।
यशवंत स्टेडियम में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए फडणवीस ने राहुल गांधी को सीधे निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि अब लड़ाई संसद में नहीं, बल्कि सड़क पर होगी। इस पर मुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि जब तक डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का संविधान है, तब तक लड़ाई संसद में ही होगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर सड़क पर लड़ने की नौबत आई तो महायुति इसके लिए भी तैयार है।
फडणवीस ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी एकजुटता दिखाने का मकसद यह बताना है कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए वे सड़क पर उतरने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, “आप एक आएंगे तो हम एक हजार आएंगे, आप हजार आएंगे तो हम एक लाख आएंगे और आप लाख में आएंगे तो हम एक करोड़ आएंगे।” उनके इस बयान को सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के संदेश के तौर पर देखा गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लड़ाई केवल भारतीय जनता पार्टी या NDA की नहीं है, बल्कि देश के संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुरक्षित रखने की है। उन्होंने कहा कि महायुति के सभी घटक दल इसी उद्देश्य से एक साथ आए हैं। फडणवीस ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर लोगों के मन में उनके प्रति अविश्वास पैदा करने की कोशिश कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के शासनकाल में 1975 में लगाई गई इमरजेंसी का भी उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौर में लोकतांत्रिक अधिकारों और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया गया था। देवेंद्र फडणवीस का कहना था कि जिस पार्टी के शासन में आपातकाल लगाया गया, वही आज संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की बात कर रही है।
बीजेपी और महायुति की ओर से चलाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का समापन नागपुर में हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले शामिल हुए। यशवंत स्टेडियम में सभा के बाद पदयात्रा संविधान चौक तक निकाली गई।
इस अभियान के जरिए बीजेपी ने विपक्ष के लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रिया पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब देने की कोशिश की। वहीं, कांग्रेस पहले ही इस अभियान की मंशा पर सवाल उठा चुकी है। ऐसे में नागपुर की सभा में फडणवीस का राहुल गांधी पर सीधा पलटवार महाराष्ट्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जारी राजनीतिक बयानबाजी का एक और अहम घटनाक्रम बन गया।