सेमिनेरी हिल्स में विरोध के बीच बुलडोजर कार्रवाई सोर्स: नवभारत फोटो
नागपुर

आयुक्त से पूर्व पार्षद की तनातनी... फिर भी चला पीला पंजा! सेमिनेरी हिल्स में पूर्व पार्षद और आयुक्त आमने-सामने

Nagpur Encroachment Crackdown: हाई कोर्ट की सख्ती के बाद नागपुर मनपा ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। वायु सेनानगर और सेमिनरी हिल्स में विरोध के बावजूद दस्ते ने कब्जे हटाए।

अंकिता पटेल

Nagpur Footpath Encroachment Removal: नागपुर हाई कोर्ट द्वारा अवैध निर्माण और फुटपाथों पर अतिक्रमण को लेकर लगातार मनपा को फटकार लगाई जा रही है जिसके चलते महानगरपालिका के प्रवर्तन विभाग अब अधिक कड़ी कार्रवाई को अंजाम दे रहा है।

इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बुधवार को वायु सेनानगर और सेमिनेरी हिल्स परिसर में कार्रवाई करते समय प्रवर्तन विभाग के सहायक आयुक्त संजय कांबले के साथ पूर्व पार्षद कमलेश चौधरी द्वारा भले ही कड़ा विरोध और तनातनी की गई हो लेकिन कड़े विरोध के बावजूद दस्ते ने पूरे परिसर से अतिक्रमण का सफाया कर दिया। इसके पूर्व प्रवर्तन विभाग की ओर से सिविल लाइंस में जिलाधिकारी कार्यालय के आसपास का परिसर भी खाली कराया गया।

2 ट्रक सामान भी जब्त

बुधवार को दस्ते ने धरमपेठ जोन के दस्ते के साथ संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। सिविल लाइंस और वायु सेनानगर तथा सेमीनेरी हिल्स परिसर से अतिक्रमणकारियों का कब्जा हटाने के बाद दस्ते ने भरतनगर से अमरावती रोड का रुख किया, रविनगर से कैनाल रोड होते हुए रामनगर की ओर दस्ते ने सड़क के दोनों हिस्सों में कार्रवाई को अंजाम दिया।

कार्रवाई के दौरान सड़क पर कब्जा करने वालों का लगभग 2 ट्रक सामान जब्त किया गया जिसमें 3 छोटे ठेले और 1 बड़ा ठेला भी शामिल है।

बर्डी और महल में हटाए गए कब्जे

वडीं इलाके में मनपा के प्रवर्तन विभाग के दस्ते ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला। टीम ने बर्डी मेन रोड से लेकर वैरायटी चौक तक और वापस बर्डी मेन रोड तक पूरे दिन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

इसी तर्ज पर महल क्षेत्र में मनपा के दस्ते ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए महल चौक से बड़कस चौक, केलीबाग रोड, गडकरी वाड़ा परिसर और कल्याणेश्वर मंदिर परिसर से लेकर वापस महल और बड़कस चौक तक अभियान चलाया। इन दोनों ही प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में रास्तों और फुटपाथों के दोनों ओर से अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह से साफ किया गया।

तिहाड़ से मुंबई नहीं लाया जा सकता अनमोल बिश्नोई! बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस ने कोर्ट को बताई अड़चन

मंच शुद्धिकरण पर भड़के खरगे, संसद में पूछा- क्या लोकतंत्र में ऐसा अपमान जायज है? नड्डा ने दिया जांच का भरोसा

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मॉनसून सत्र खत्म, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होती ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, कांग्रेस ने स्पीकर की चाय का किया बहिष्कार

कैब बुकिंग में टिप का खेल खत्म! ओला-उबर को मिला बड़ा झटका, अब बुकिंग से पहले नहीं देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे