एकनाथ शिंदे (सौजन्य-एक्स) 
नागपुर

एकनाथ शिंदे का नागपुर दौरा रद्द, अब इस दिन होगा सम्मेलन, जिले में 3 नये गांव का गठन

Eknath Shinde: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नागपुर दौरा रद्द किया गया है। इसका कारण भी सामने आ गया है और बताया गया है। तो वहीं नागपुर जिले में 3 नए गांवों का गठन किया गया है।

प्रिया जैस

Eknath Shinde Nagpur Visit Cancelled: नागपुर में एकनाथ शिंदे का दौरा आयोजित किया गया था। जिसके अब रद्द होने की खबर सामने आ रही है। आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को देखते शिंदे शिवसेना का पूर्व विदर्भ निर्धार सम्मेलन 24 सितंबर को सुरेश भट सभागृह में आयोजित किया गया था। सम्मेलन की पूर्ण तैयारी भी कर ली गई थी।

संडे को राज्य मंत्री आशीष जायसवाल की अध्यक्षता में रवि भवन में हुई बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई थी। लेकिन पार्टी प्रमुख व उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नागपुर दौरा टल जाने के कारण सम्मेलन भी रद्द कर दिया गया है।

एक पदाधिकारी ने बताया कि शिंदे नागपुर आने वाले थे लेकिन महाराष्ट्र बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में उनका दौरा होने के चलते उन्होंने नागपुर आना फिलहाल रद्द कर दिया। अब नवरात्रि महोत्सव के बाद पार्टी का निर्धार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

नागपुर जिले में 3 नये गांव

नागपुर जिले के भिवापुर, रामटेक और हिंगना तहसील में 1-1 नये गांव बनाए गए हैं। जिलाधिकारी विपिन इटनकर ने नये गांवों के गठन की अधिसूचना भी जारी कर दी है। भिवापुर तहसील में मांडवा (लभान) गांव को 2 गांवों में विभाजित कर मांडवा (टोला) नाम से नया गांव बनाया गया है।

रामटेक तहसील में पथरई गांव को विभाजित कर बंजारटोला नाम से नया गांव बनाया गया। हिंगना तहसील के कटंगधरा गांव को 2 गांवों में विभाजित कर नागाझरी नाम से नया गांव बनाया गया है। नये गांवों का सीमांकन भी कर दिया गया है जिसमें सड़क, नाला, नदी सहित क्षेत्रों का समावेश किया गया है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज