दहेज हत्या, नागपुर अपराध, (सोर्स: सौजंय AI) 
नागपुर

हार्ट अटैक बताकर दफनाया शव, दहेज के लिए हैवानियत! नागपुर में बहू की गला घोंटकर हत्या, पति-जेठ गिरफ्तार

Nagpur Crime Dowry Death: नागपुर में दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की कथित गला घोंटकर हत्या का मामला सामने आया। पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि के बाद पति और जेठ गिरफ्तार हुए।

अंकिता पटेल

Nagpur Murder Case: नागपुर में दहेज के लालच में एक लोभी परिवार ने बहु को हैवानों की तरह यातनाएं दीं। इतना ही नहीं, गला घोंटकर उसे मौत के घाट उत्तार दिया। परिजनों को उसकी हार्ट अटैक से मौत होने की झूठी जानकारी दी। शव को अमरावती में दफनाया गया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने के कारण मृत्यु होने की जानकारी सामने आई, तहसील पुलिस से शिकायत की गई और हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पत्ति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया, मृतका फाजिला जबीन मोहम्मद जुबैर शेख (19) बताई गई।

पकड़े गए आरोपियों में बोरियापुरा, मोमिनपुरा निवासी मोहम्मद जुबैर मोहम्मद जलील शेख (31) और इरफान मोहम्मद जलील शेख (34) का समावेश है। जुबैर के पिता मोहम्मद जलील उर्फ सोनू पटेल को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। अमरावती निवासी फाजिला की शादी इसी वर्ष 25 जनवरी को धार्मिक रिवाज से शेख जुबैर के साथ हुई थी।

दहेज के लिए लगातार कर रहे थे तंग

फाजिला के भाई मोहम्मद आवेश ने पुलिस को बताया कि शादी के एक माह तक सबकुछ सामान्य था लेकिन इसके बाद अचानक जुबैर, इरफान और जलील ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। लगातार उसे यातनाएं दी जा रही थीं। उसे मायके से दहेज लाने के लिए परेशान किया जा रहा था।

इसी दौरान जुबैर के बड़े भाई इरफान की पत्नी गर्भवती हो गई, वह फाजीला को गलत इरादे से देखने लगा, फाजिला ने यह बात अपने भाई को बताई थी, वह लगातार शारीरिक प्रताड़ना की शिकायत कर रही थी। विगत 14 मई की रात फाजिला ने अपनी मां को कॉल किया।

उन्हें बताया कि ससुराल वाले उसे मार रहे है। उसके साथ कुछ भी हो सकता है। जल्दी उसे लेने आ जाएं कहकर फोन काट दिया। 1 घंटा भी नहीं हुआ कि जुबेर ने आवेश को कॉल करके फाजिला की हार्ट अटैक से मौत होने की जानकारी दी।

अंत्येष्टि के बाद थाने में की शिकायत

तत्काल परिजन नागपुर के लिए रवाना हुए। आवेश ने अपनी बहन का शव ले जाने की मांग की लेकिन ससुराल वालों ने इनकार कर दिया। उन्हें कहा गया कि शव चाहिए तो अमरावती में अंतिम संस्कार करना होगा, मजबूरी में आवेश बहन का शव लेकर अमरावती गया। वहां उसे स्नान कराते समय गर्दन पर जख्मों के निशान दिखाई दिए।

परिजनों ने अंत्येष्टि तो कर दी लेकिन संदेह के चलते अमरावती के नागपुरी गेट पुलिस थाने में शिकायत की, वहां आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम किया गया जिसमें दम घुटने के कारण मौत होने की बात सामने आई, परिजन तत्काल तहसील थाने पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया, तत्काल जुबैर और इरफान को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय ने दोनों को पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी