दूरदर्शन नेशनल, पारिवारिक मनोरंजन, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
नागपुर

कॉमेडी से ज्ञान तक, दूरदर्शन नेशनल पर लौटेगा पारिवारिक मनोरंजन पैकेज, KBC बनेगा आकर्षण

Doordarshan National: दूरदर्शन नेशनल नई प्रोग्रामिंग के साथ पारिवारिक मनोरंजन का नया दौर शुरू करने जा रहा है। कॉमेडी, सामाजिक सरोकार व ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के साथ कौन बनेगा करोड़पति भी आकर्षण होगा।

अंकिता पटेल

Doordarshan National Family Entertainment: भारत का प्रतिष्ठित सार्वजनिक प्रसारक दूरदर्शन एक बार फिर अपने दर्शकों के लिए मनोरंजन, ज्ञान और पारिवारिक मूल्यों से भरपूर शानदार कार्यक्रमों की श्रृंखला लेकर आ रहा है। दूरदर्शन नेशनल अब दर्शकों को ऐसा पारिवारिक मनोरंजन प्रदान करेगा जो हर पौड़ी को जोड़ता है और पूरे परिवार को एक साथ बैठकर टीवी देखने का अवसर देता है।

दूरदर्शन नेशनल की नई प्रोग्रामिंग लाइन-अप में कॉमेडी, सामाजिक सरोकार और ज्ञान का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा। सबसे बड़ा आकर्षण होगा देश का सबसे लोकप्रिय और सदाबहार क्विज शो, सदाबहार 'कौन बनेगा करोड़पति' जो केवल एक क्विज शो नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों, सपनों और प्रेरणादायक कहानियों का मंच है। वर्षों से यह कार्यक्रम भारतीय टेलीविजन का सबसे विश्वसनीय और लोकप्रिय ज्ञान आधारित शो बना हुआ है।

अमिताभ बच्चन के साथ KBC और 'रजनी 2.0' का मनोरंजन

महानायक अमिताभ बच्चन की दमदार प्रस्तुति, उनकी सहज बातचीत और प्रतिभागियों के साथ भावनात्मक जुड़ाव इस शो को हर आयु वर्ग के दर्शकों के बीच खास बनाता है। यह कार्यक्रम सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे विशेष रूप से दूरदर्शन नेशनल पर प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा दर्शकों को देखने के लिए मिलेगी ड्रामा सीरीज 'रजनी 2.0'। आधुनिक परिवेश और मजबूत महिला किरदार पर आधारित यह शो समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करेगा। यह कार्यक्रम सोमवार से शुक्रवार शाम 8 बजे प्रसारित किया जाएगा।

'ऑफिस ऑफिस चली मुसद्दी की बेटी' से मिलेगा हास्य का तड़का

कॉमेडी और व्यंग्य पसंद करने वाले दर्शकों के लिए 'ऑफिस ऑफिस चली मुसद्दी की बेटी' हास्य और सामाजिक संदेश का अनोखा संगम लेकर आएगा। कार्यक्रम सोमवार से शुक्रवार शाम 8:30 बजे प्रसारित होगा। कार्यक्रमों का आनंद बेव्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उठा सकेंगे। आधुनिक डिजिटल दर्शकों को जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वेव्स ओटीटी दर्शकों को कहीं भी और कभी भी अपने पसंदीदा कार्यक्रम देखने की सुविधा प्रदान करेगा।

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज

एलपीजी ग्राहक हो जाए सतर्क! यदि आपने नहीं कराया आधार e-KYC तो बढ़ सकती है परेशानी, जानिए केवाईसी प्रोसेस

UPSC के 100 साल पूरे, PM नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में होंगे शामिल, स्मारक सिक्का-डाक टिकट होगा जारी

माल उठाया लेकिन कभी पहुंचाया ही नहीं, चोरी के मामले में दो भारतीय दोषी करार! वारदात के लिए ऐसे करता था खेल