हवाई जहाज सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

दिवाली पर हवाई यात्रियों पर टूटा आफत का पहाड़: 3 गुना महंगा हुआ किराया, 17 हजार पार पहुंची टिकट

Nagpur Flight Ticket Price: त्योहारों पर घर वापसी के बाद काम पर लौटने वाले यात्रियों से एयरलाइंस बेस रेट से 3 गुना तक किराया वसूल रही हैं। नागपुर से पुणे, मुंबई, बेंगलुरु का टिकट 17,770 पार पहुंचा।

प्रमोद यादव

Highlights

  • दिवाली के बाद नागपुर से दूसरे शहरों के लिए हवाई किराया बढ़ा।

  • 10 से 15 नवंबर के बीच टिकट 11,015 से 17,779 रुपये तक।

  • पुणे, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए यात्रियों की मांग अधिक।

  • कुछ रूटों पर बेस किराये से दो से तीन गुना तक कीमत वसूले जाने का दावा।

  • क्रेडिट कार्ड ऑफर के बावजूद यात्रियों को महंगी टिकटों से राहत नहीं।

Nagpur To Pune Flight Fare: त्योहारों का सीजन आते ही यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ने लगता है। अपने घर से दूर रहने वाले लोग त्योहारी सीजन में घर आते हैं और अपनों के साथ त्योहार मनाते हैं। इसके लिए यात्रियों को एयरलाइंस कंपनियों की मनमानी का शिकार होना पड़ता है।

त्योहारों को देखते हुए कंपनियां इतना अधिक किराया बढ़ा देती हैं कि लोगों को मजबूरी में महंगी टिकट खरीदना पड़ता है। आने के पहले जहां किराये में अनाप-शनाप वृद्धि की जाती है वहीं दिवाली के बाद यहां से वापस जाने के लिए भी किराया बढ़ोतरी कर एयरलाइंस यात्रियों को झटका देती हैं।

आईटी कंपनियों में काम करने वाले युवा यात्री

नागर विमानन मंत्री ने विमान कंपनियों से त्योहारों के दौरान हवाई किराया उचित रखने और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कहा था लेकिन इन पर कोई असर नहीं होता। हवाई कंपनियों की अपनी अलग ही मनमानी चलती है।

बेस रेट से 2 से 3 गुना वसूली दिवाली त्योहार के दूसरे या तीसरे दिन आईटी कंपनियों में काम करने वाले युवा यात्री नागपुर से पुणे, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए वापस जाते हैं। इसे देखते हुए एयरलाइंस कंपनियों ने 10 से 15 नवंबर तक का किराया 11,015 से लेकर 17,779 रुपये तक कर दिया है।

नागपुर-पुणे-हैदराबाद-बेंगलुरु हवाई किराए पर एक नजर

मार्ग (Route)यात्रा की तिथि (Date)किराया (INR)
नागपुर से बेंगलुरु10 नवंबर₹11,015 से ₹12,000
14 नवंबर₹15,000 से ₹15,827
15 नवंबर₹17,000 से ₹17,779
नागपुर से पुणे10 नवंबर₹10,843
13 नवंबर₹15,164
15 नवंबर₹15,673
नागपुर से हैदराबाद14 नवंबर₹13,395
15 नवंबर₹13,500

दिया जाता है 'सीजनल डिमांड' का नाम

इस तरह एयरलाइंस कंपनियां दिवाली के बहाने बेस रेट से 2 से 3 गुना तक किराया वसूल रही हैं। यात्रियों की शिकायतें बढ़ती हैं तो एयरलाइंस इसे 'सीजनल डिमांड' का नाम दे देती हैं। हर एयरलाइंस कंपनियों का ऑनलाइन में अलग-अलग किराया दिखाया जा रहा है।

किसी का 11,000 रुपये है तो किसी का 17,000 रुपये तक किराया चल रहा है लेकिन यह किराया लोड बढ़ने पर सीधे बढ़ा दिया जाता है। वहीं कई एयरलाइन कंपनियां क्रेडिट कार्ड पर ऑफर भी दे रही हैं लेकिन इसका कोई फायदा होता नजर नहीं आता। सबसे ज्यादा किराया नागपुर से हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे के लिए चल रहा है।

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल