265 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें नवी मुंबई शिफ्ट करने की तैयारी, एयरलाइंस ने केंद्र सरकार से लगाई गुहार

Mumbai Airport News: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के T1 की यात्री क्षमता घटाने और नवी मुंबई उड़ानें शिफ्ट करने के अदाणी समूह के फैसले पर एयरलाइंस ने मंत्रालय से गुहार लगाई।
Controversy over reducing the capacity of Mumbai Airport's Terminal 1
नवी मुंबई हवाई अड्डा सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की क्षमता घटाने पर विवाद।

  • 265 साप्ताहिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें नवी मुंबई शिफ्ट करने की योजना।

  • एयरलाइंस ने केंद्र और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से शिकायत की।

Mumbai Airport Capacity Cut: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल-1 की यात्री क्षमता कम करने और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई हवाईअड्डे पर स्थानांतरित करने की योजना को लेकर अदाणी समूह और विमानन कंपनियों के बीच विवाद बढ़ गया है। एयरलाइंस कंपनियों की प्रतिनिधि समिति ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) के प्रस्ताव पर आपत्ति जताते हुए इसे एकतरफा और मनमाना फैसला बताया है। हवाईअड्डा ऑपरेटर की ओर से स्पष्ट जवाब नहीं मिलने के बाद विमानन कंपनियों ने अब केंद्र सरकार और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की है।

टर्मिनल-1 की क्षमता में 50 लाख यात्रियों की कटौती की तैयारी

अदाणी समूह द्वारा संचालित हवाईअड्डा ऑपरेटर टर्मिनल-1 के पुनर्विकास की योजना पर काम कर रहा है। इसके तहत निर्माण कार्य शुरू होने से पहले टर्मिनल की सालाना यात्री क्षमता में करीब 50 लाख की कटौती करने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही लगभग 265 साप्ताहिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर स्थानांतरित करने की तैयारी की जा रही है।

इस प्रस्ताव को लेकर एयरलाइंस कंपनियों ने चिंता जताई है। उनका मानना है कि मौजूदा हवाईअड्डे की क्षमता और उपलब्ध सुविधाओं की पूरी जानकारी साझा किए बिना उड़ानों को स्थानांतरित करने का फैसला लिया जा रहा है।

Controversy over reducing the capacity of Mumbai Airport's Terminal 1
दीया मिर्जा विवाद में बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, BMC को वीडियो फिर से अपलोड करने के निर्देश दिए

एयरलाइंस ने उठाए पारदर्शिता पर सवाल

एयरलाइंस ऑपरेटर्स कमेटी का आरोप है कि एमआईएएल ने मौजूदा हवाईअड्डे की वास्तविक उपलब्ध क्षमता का स्पष्ट ब्योरा नहीं दिया है। समिति के अनुसार, क्षमता में कटौती और उड़ानों के स्थानांतरण से जुड़े प्रस्ताव पर विमानन कंपनियों के साथ पर्याप्त चर्चा भी नहीं हुई है।

विमानन कंपनियों ने ऑपरेटर से इस योजना का आधार और उसके संभावित प्रभाव स्पष्ट करने की मांग की थी। हालांकि, उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिलने का दावा किया जा रहा है।

Controversy over reducing the capacity of Mumbai Airport's Terminal 1
महाराष्ट्र के समुद्री क्षेत्र में 76 हजार करोड़ का निवेश, मुंबई वाटर मेट्रो को लेकर नितेश राणे का बड़ा ऐलान

अब केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग

हवाईअड्डा ऑपरेटर के रुख से असंतुष्ट एयरलाइंस ने अब सीधे केंद्र सरकार और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के समक्ष अपनी आपत्तियां रखी हैं। कंपनियां चाहती हैं कि टर्मिनल-1 की क्षमता घटाने और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई स्थानांतरित करने से पहले सभी संबंधित पक्षों के साथ चर्चा हो तथा उपलब्ध क्षमता और परिचालन संबंधी जानकारी पारदर्शी तरीके से साझा की जाए।

इस विवाद का समाधान आने वाले समय में मुंबई शहर और नवी मुंबई के हवाई यातायात के संचालन तथा दोनों हवाईअड्डों के बीच उड़ानों के बंटवारे को प्रभावित कर सकता है।