मनपा मुख्यालय में आयोजित बैठक सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

दीक्षाभूमि में 70वें धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस की भव्य तैयारियां, लाखों अनुयायियों के लिए 24 घंटे सुविधाएं तैनात

Dhammachakra Pravartan Din Nagpur: दीक्षाभूमि में 70वें धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस पर देशभर से आने वाले लाखों अनुयायियों के लिए मनपा ने सुरक्षा, स्वास्थ्य, डोम और स्वच्छता की व्यापक व्यवस्था की है।

प्रमोद यादव

Nagpur NMC Dikshabhumi Arrangements: नागपुर जिले में इस वर्ष 70वें धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर दीक्षाभूमि आने वाले लाखों अनुयायियों की सुविधा के लिए नागपुर महानगरपालिका (मनपा), जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली तैयारियों की मंगलवार को मनपा आयुक्त विपिन इटनकर ने समीक्षा की।

मनपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में अतिरिक्त आयुक्त अंकित, अतिरिक्त आयुक्त मुरुगानंथम एम., अतिरिक्त आयुक्त मिलिंद मेश्राम, समाज कल्याण विभाग की सहायक आयुक्त सुकेशिनी तेलगोटे सहित मनपा व पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

दीक्षाभूमि परिसर लगाए जाएंगे CCTV कैमरे

दीक्षाभूमि परिसर की 24 घंटे निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष सफाई कर्मचारियों की तैनाती होगी।

देशभर से आने वाले लाखों बौद्ध अनुयायियों की सुविधा के लिए 18 से 22 अक्टूबर तक सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने को कहा गया है।

नागरिकों की सुविधा के लिए मनपा का नियंत्रण कक्ष

आपातकालीन सहायता और नागरिकों की सुविधा के लिए मनपा का नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। संपूर्ण परिसर में स्वच्छता, बिजली आपूर्ति, पीने के पानी, शौचालय और परिवहन सेवाओं को सुचारु रूप से चलाने की योजना बनाई गई है। स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा अनुयायियों के स्वास्थ्य देखभाल के लिए नागपुर मनपा द्वारा जगह-जगह अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र लगाए जाएंगे।

डोम और आवास की व्यवस्था

दीक्षाभूमि परिसर, डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय परिसर, माता कचहरी और कुर्वेज स्कूल परिसर आदि स्थानों पर अनुयायियों के लिए बड़े डोम बनाए जाएंगे। बेझनबाग मैदान और ऊंटखाना मैदान में आवास और शौचालय की व्यवस्था सामाजिक न्याय विभाग, जिला प्रशासन और मनपा द्वारा की जाएगी।

अंबाझरी तालाब पर सुरक्षा और सुविधाएं

अनुयायियों के स्नान के अंबाझरी तालाब में दौरान सुरक्षा बनाए रखने के लिए अग्निशमन दल और नौकाएं तैनात रहेंगी, तालाब के पानी में जाने से रोकने और सहूलियत देने के लिए तालाब के पास ही अस्थायी प्रसाधन गृह । चेजिंग रूम/शौचालय बनाए जाएंगे।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई