नागपुर

नागपुर: गैस सिलेंडर किल्लत पर सीएम का पलटवार, कांग्रेस पर अफवाह फैलाकर पैनिक पैदा करने का आरोप

गैस सिलेंडर की किल्लत पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाया कि उन्होंने अफवाहें फैलाकर नागरिकों में घबराहट पैदा की है।

रूपम सिंह

Nagpur Devendra Fadnavis News: कांग्रेस नेताओं ने नागरिकों को किया पैनिक गैस सिलेंडर पर सीएम ने राहुल गांधी, पटोले व वडेट्टीवार को लिया आड़े हाथ।

फोटो देवेन्द्र फडणवीस नागपुर, निज संवाददाता। राज्य सहित पूरे देश में गैस सिलेंडरों की किल्लत के चलते नागरिकों की लग रही कतारों के संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथ लिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडरों की किल्लत के बारे में कुछ जगहों पर चर्चा हो रही है लेकिन यह वितरण व्यवस्था की किसी गलती के कारण नहीं है। कांग्रेस द्वारा अफवाहें फैलाकर लोगों में घबराहट पैदा किये जाने से किल्लत जैसी स्थिति कृत्रिम तौर पर बन गई है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, नाना पटोले और विजय वडेट्टीवार के बयान के कारण यह हालात पैदा हुए हैं। वास्तव में गैस की कोई कमी नहीं है। वे नागपुर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय ने भी स्पष्ट किया है कि पेट्रोल, डीजल, गैस की आपूर्ति में कोई अड़चन नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दुनिया में आश्वासक नेता के रूप में जाने जाते हैं।

इसलिए देश के कुछ नेताओं को बेवजह देश के नेतृत्व को बदनाम करने का कृत्य बंद करना चाहिए।

सीएम ने आरोप लगाया कि जानबूझकर लोगों में भ्रम फैलाकर अराजकता फैलाने का प्रयास कांग्रेस कर रही है। किसी बैंक के संदर्भ में अफवाह फैला कि बैंक में पैसे नहीं हैं, समझकर लोग पैसे निकालने भीड़ लगाते हैं और संकट पैदा होता है।

उसी तरह कांग्रेस ने एलपीजी के संदर्भ में अराजकता की स्थिति निर्माण की है। लोगों को दिशाभूल करने का काम कांग्रेस को बंद करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य से भारतीय झंडा लगे जहाज को अनुमति देने के संदर्भ में विदेश मंत्रालय अधिकृत भूमिका रखेगा लेकिन प्रधानमंत्री ने अपने काम से टीका करने वालों को जवाब दिया है।

दावोस पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि दावोस में किये गए करोड़ों के करार के संदर्भ में सवाल उठाने वालों को भी आज शनिवार को चंद्रपुर के भद्रावती स्थित न्यू एरा क्लिनटेक इंटिग्रेटेड कोल गैसिफिकेशन एंड कार्बन कैप्चर और ग्रेटा एनर्जी के गैसिफिकेशन आधारित इंटिग्रेटेड ग्रीन स्टील प्रकल्प के साथ ही वारी नागपुर ऐसे 3 भूमिपूजनों से जवाब दिया है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा