एनएमआरडीए की बैठक में मौजूद सीएम देवेंद्र फडणवीस, मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले व अन्य अधिकारी (सोर्स: एक्स@CMOMaharashtra) 
नागपुर

नागपुर को मिलेगी विकास की नई रफ्तार, तीसरा रिंग रोड बनेगा मल्टीमॉडल कॉरिडोर, CM फडणवीस ने किया ऐलान

Nagpur News: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एनएमआरडीए की बैठक में नए नागपुर की सड़कों को तीसरे रिंग रोड से जोड़ने और उसे भविष्य में मल्टीमॉडल कॉरिडोर बनाने के निर्देश दिए।

आकाश मसने

Nagpur Ring Road Development: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को नागपुर मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (NMRDA) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नए नागपुर की सड़कों को तीसरे रिंग रोड से जोड़ा जाए। साथ ही तीसरे रिंग रोड को भविष्य में मल्टीमॉडल कॉरिडोर में परिवर्तित करने के लिए अभी से उचित प्रावधान किए जाएं।

मल्टीमॉडल कॉरिडोर बन जाने से यह सड़क रेलवे और मेट्रो से जुड़ जाएगी जिससे नागरिकों के समय की बचत होगी। इसके अलावा बेहतर यातायात बुनियादी ढांचे से आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

एनएमआरडीए की दसवीं बैठक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मुंबई के सह्याद्री गेस्ट हाउस में हुई। इस दौरान राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, एनएमआरडीए आयुक्त संजय मीणा, नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव असीम कुमार गुप्ता उपस्थित थे।

संपत्तियों के प्रबंधन के लिए अलग कंपनी

इस बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एनएमआरडीए के स्वामित्व वाली और भविष्य में बनने वाली संपत्तियों के प्रबंधन के लिए एक स्वतंत्र एसेट मैनेजमेंट कंपनी स्थापित करने को मंजूरी दी।

एनएमआरडीए क्षेत्र में यातायात प्रबंधन करने, सार्वजनिक और निजी परिवहन में सामंजस्य स्थापित करने, यातायात के नए और फीडर मार्गों का निर्माण करने के लिए एक स्वतंत्र नागपुर महानगर परिवहन उपक्रम कंपनी स्थापित करने को भी मंजूरी दी गई।

इंडस्ट्रयल कॉरिडोर भी विकसित होगा

एनएमआरडीए क्षेत्र में इंडस्ट्रयल कॉरिडोर विकसित करने के लिए परियोजना प्रबंधन सलाहकार नियुक्त करने, नागपुर जेल के लिए भूमि हस्तांतरित करने, प्राधिकरण में सामाजिक उत्तरदायित्व निधि के लिए एक अलग लेखा शीर्षक (लेखाशीर्ष) खोलने, दीक्षाभूमि के शेष कार्य को पूरा करने, प्राधिकरण के 156 पदों के संशोधित ढांचे (सुधारित आकृतीबंध) और मनपा क्षेत्र में प्राधिकरण द्वारा शुरू की गईं। विभिन्न परियोजनाओं के लिए नागपुर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट (एनआईटी) को कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में नियुक्त करने सहित कुल 21 विषयों को मंजूरी दी गई।

विकास को मिलेगी गति: बावनकुले

राजस्व मंत्री एवं पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि नागपुर ग्रामीण, एनएमआरडीए और नागपुर शहर के विकास के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक में बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक आसानी से पहुंचे, इस पर बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए इन फैसलों से नागपुर क्षेत्र के विकास कार्यों को बड़ी गति मिलेगी।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट