देवेंद्र फडणवीस  प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नागपुर

अमृत-2 पर अब नहीं चलेगी ढिलाई, CM देवेंद्र फडणवीस ने मार्च 2027 तक काम पूरा करने का दिया निर्देश

Nagpur AMRUT- 2 Scheme: नागपुर में 'अमृत-2' योजना और पोहरा नदी पुनर्जीवन की समीक्षा बैठक में CM देवेंद्र फडणवीस ने अफसरों को मार्च 2027 तक सभी विकास कार्य पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया।

प्रमोद यादव

Nagpur Municipal Corporation: नागपुर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अमृत-2 के तहत चल रहे सभी कार्यों को मार्च 2027 तक किसी भी हालत में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। इसके साथ ही उन्होंने सड़क खुदाई और उसके बाद समतलीकरण की कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार करने का निर्देश भी दिया।

नागपुर शहर में 'अमृत 2' योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों तथा पोहरा नदी के प्रदूषण उन्मूलन और पुनर्जीवन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रामगिरी में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में 'अमृत 2' योजना के तहत शहर में चल रहे सड़क खुदाई और उसके बाद किए जा रहे समतलीकरण के संदर्भ में नगरसेवकों ने अपने-अपने प्रभागों में खुदाई से जुड़ीं समस्याएं सामने रखीं।

नगरसेवकों ने PWD द्वारा किए जा रहे कार्यों से नाराज

नगरसेवकों ने रिंग रोड पर पीडब्ल्यूडी द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर भी नाराजगी जताई। विधायक प्रवीण दटके ने नागरिकों को हो रही परेशानी पर नाराजगी व्यक्त की। वहीं स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी वखरे ने बारिश के दौरान नागरिकों को हुई परेशानी की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

नागपुर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बैठक में मनपा आयुक्त विपिन इटनकर, अतिरिक्त आयुक्त अंकित, मुख्यमंत्री की ओएसडी आशा पठान, मुख्य अभियंता संभाजी माने, कार्यकारी अभियंता नीता ठाकरे, मुख्य अभियंता लीना उपाध्ये, नगरसेवक तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। सीएम ने भविष्य में होने वाली सड़क खुदाई और उसके बाद समतलीकरण की प्रक्रिया के लिए संबंधित सभी विभागों की संयुक्त बैठक बुलाकर एक व्यापक और सख्त 'नीति' तैयार करने के निर्देश दिए।

CM का आदेश, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। साथ ही सभी कार्यों के लिए संबंधित विभागों के बीच उचित समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, इटनकर ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से 'अमृत 2' योजना के कार्यों के साथ-साथ पोहरा नदी के प्रदूषण उन्मूलन और पुनर्जीवन परियोजना की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने विभिन्न स्थानों पर बनाए जाने वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की जानकारी भी दी। आयुक्त ने बताया कि जयताला में 10 एमएलडी और चिखली में 35 एमएलडी क्षमता के एसटीपी बनाए जाएंगे। इसके अलावा चिचभवन, बीडीपेठ और सोमलवाड़ा में पंपिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की