देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) 
नागपुर

विधानसभा चुनावों में विदेशी फंड का धड़ल्ले से हुआ उपयोग, CM देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष पर तानी बंदूक

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में इस बार विदेशी फंड का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी सामने आ रही है, जिसके लिए अब जांच की जा रही है। इस मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष पर निशाना साधा है।

प्रिया जैस

नागपुर: देश के चुनावों में इस बार विदेशी दलख देने की खबर सामने आई है। इसके लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया है कि एटीएस हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में उपयोग हुए आतंकी फंड के उपयोग की जांच कर रहा है। क्योंकि यह दावा किया गया है कि चुनावों में विदेशी दखल होने के सबूत मिले है।

देवेंद्र फडणवीस ने नासिक जिले के मालेगांव में चल रहे एक मामले के बारे में बताया और कहा कि इसकी जांच चल रही है। इस बीच उन्होंने नेपाल में हुई एक बैठक का भी जिक्र किया, जहां ईवीएम हटाने और चुनावों में बैलेट पेपर का इस्तेमाल करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

विपक्ष ने चुनाव जीतने के लिए अपनाए हथकंडे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कहा कि विपक्ष ने विधानसभा चुनाव जीतने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह विपक्ष की देशभक्ति पर सवाल नहीं उठा रहे हैं, लेकिन विपक्ष को यह एहसास भी होना चाहिए कि देश में अशांति उत्पन्न करने के लिए वे किस पर भरोसा कर रहे है और किसे अपने कंधों का इस्तेमाल करने की इजाजत दे रहे हैं।

इसी साल 2024 में मालेगांव में कुछ युवाओं ने पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज की थी, जिसमें उनके खातों में 114 करोड़ रुपये की बेनामी रकम जमा होने की बात थी। बताया कि आरोपी सिराज मोहम्मद ने मालेगांव में नासिक मर्चेंट्स कोआपरेटिव बैंक में 14 खाते खोले, जिसके लिए 14 व्यक्तियों के आधार और पैन डिटेल का इस्तेमाल किया गया था।

24 घंटे होगा काम बोले फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि वे खुद और दोनों उप मुख्यमंत्री, अजित पवार और एकनाथ शिंदे अपने कार्यकाल के दौरान 24 घंटे, सातों दिन काम करेंगे। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, अजित पवार सुबह काम करेंगे क्योंकि वो जल्दी उठने वाले व्यक्ति हैं। अपने और एकनाथ शिंदे के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं दोपहर से आधी रात तक अपनी ड्यूटी पर रहूंगा और रात में ड्यूटी में कौन रहेंगे आप जानते हैं। वह नागपुर में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों में राज्यपाल के संयुक्त अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर विधानसभा में छिड़ी बहस का जवाब दे रहे थे।

अजित पवार किसी दिन मुख्यमंत्री बनेंगे

विधानसभा में बोलते हुए देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार की ओर इशारा किया और कहा, आपको 'स्थायी उपमुख्यमंत्री' बोला जाता है, लेकिन आपके साथ मेरी शुभकामनाएं हैं।  एक दिन आप जरूर राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे।

भाजपा के 19, शिवसेना के 11 एवं राकांपा के नौ मंत्रियों को शपथ दिलवाई गई। अब मुख्यमंत्री एवं दो उपमुख्यमंत्रियों को मिलाकर राज्य मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की संख्या 42 हो गई है। यह मंत्रिमंडल विस्तार राज्य विधानमंडल के नागपुर में शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र से ठीक एक दिन पहले हुआ है।

FCRA संशोधन बिल पर जेपीसी की दूसरी बैठक कल! गृह और कानून मंत्रालय के अधिकारी देंगे क्लॉज-वाइज जानकारी

दस घंटे की मेहनत पर फिरा पानी! फरीदाबाद में 200 फीट गहरे बोरवेल से रेस्क्यू के बाद 3 साल की नेहा की मौत

Tamil Nadu Gold Ring Scheme: नवजातों को 1gm सोने की अंगूठी, लेकिन मदुरै से ही शुरुआत क्यों? जानिए मामा कनेक्शन

आसमान की तरफ खिंचता दिखा नदी का पानी! समस्तीपुर में बना दुर्लभ जल बवंडर, देखें वायरल Video और जानें साइंस

IMD Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा, अंडमान में ऑरेंज अलर्ट, चार धाम यात्रा रुकी