दीक्षाभूमि (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

दीक्षाभूमि पुनर्विकास को मिलेगी गति; हाई कोर्ट में सौंपा गया संशोधित डेवलपमेंट प्लान का टाइमटेबल

Nagpur News : दीक्षाभूमि पुनर्विकास परियोजना को जल्द गति मिलने की उम्मीद है। NMRDA ने हाई कोर्ट में संशोधित डेवलपमेंट प्लान का टाइमटेबल सौंपा। मंच और संरक्षक दीवार का काम 31 मार्च तक पूरा होगा।

आकाश मसने

Deekshabhoomi Development Project: एनएमआरडीए ने दीक्षाभूमि के सौंदर्याकरण और पुनर्विकास परियोजना से संबंधित जनहित याचिका के जवाब में हाई कोर्ट में एक विस्तृत हलफनामा दायर किया। हलफनामे के माध्यम से दीक्षाभूमि के संशोधित डेवलपमेंट प्लान के टाइमटेबल की पूरी जानकारी दी गई जिससे परियोजना के कार्यान्वयन में जल्द ही तेजी आने की संभावना है।

एनएमआरडीए द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विस्तृत विकास प्रारूप तैयार करने में लगभग 5 सप्ताह का समय लगेगा। प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद जांच प्रक्रिया अगले 2 सप्ताह में पूरी की जाएगी और इस प्लान को अंतिम स्वीकृति के लिए सामाजिक न्याय और सहायता विभाग के पास भेजा जाएगा।

31 मार्च तक मंच और संरक्षित दीवार

दीक्षाभूमि परिसर में पहले से चल रहे मंच और संरक्षक दीवार के निर्माण को ठेकेदार द्वारा 31 मार्च 2026 तक पूरा करने का अनुमान है। पत्थरों के काम के लिए अनुमानित रूप से 6 से 7 महीने का समय लग सकता है। एनएमआरडीए ने स्पष्ट किया है कि आचार संहिता के कारण इस पूरे विकास कार्य में विलंब हो सकता है और यह अवधि निविदा की समय सीमा से बाहर रखी जाएगी। राज्य सरकार से प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी मिलने के बाद ही एक नई निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी। निविदा प्रक्रिया के पहले चरण में लगभग 3 महीने लगने की संभावना है, जबकि यदि आवश्यक हुआ तो अगले 2 चरणों के लिए प्रत्येक में 2 से 2.5 महीने का समय लग सकता है।

निविदा प्रक्रिया का संभावित

कार्यक्रम प्रक्रिया का संभावित कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया है। एनएमआरडीए ने निविदा संरक्षक दीवार के निर्माण को ठेकेदार द्वारा 31 मार्च 2026 तक पूरा करने का अनुमान है। पत्थरों के काम के लिए अनुमानित रूप से 6 से 7 महीने का समय लग सकता है। एनएमआरडीए ने स्पष्ट किया है कि आचार संहिता के कारण इस पूरे विकास कार्य में विलंब हो सकता है और यह अवधि निविदा की समय सीमा से बाहर रखी जाएगी। राज्य सरकार से प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी मिलने के बाद ही एक नई निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी। निविदा प्रक्रिया के पहले चरण में लगभग 3 महीने लगने की संभावना है, जबकि यदि आवश्यक हुआ तो अगले 2 चरणों के लिए प्रत्येक में 2 से 2.5 महीने का समय लग सकता है।

प्रकाशन के लिए 7 दिन

  • निविदा तैयार करने और अंतिम रूप देने में 15 दिन लगेंगे।
  • निविदा के प्रकाशन के लिए 7 दिन का समय निर्धारित किया गया है।
  • 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली निविदाओं के लिए 21 दिन और 25 से 100 करोड़ रुपये की लागत वाली निविदाओं के लिए 15 दिन की समय-सीमा तय की गई है।
  • तकनीकी जांच और छानबीन में 15 दिन लगेंगे जिसके बाद त्रुटियों को पूरा करने के लिए 8 दिन की मोहलत दी जाएगी।
  • वित्तीय निविदा खोलने और न्यूनतम दर वाले ठेकेदार को अंतिम रूप देने में प्रत्येक के लिए 7 दिन का समय लगेगा।

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा

जाओ मां से पूछो तुम्हारा पिता कौन...CM विजय पर तमिलनाडु BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: हमें महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से बोले प्रधानमंत्री मोदी

वंदे मातरम विवाद: पिनाराई ने कांग्रेस पर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर झुकाव का लगाया आरोप, बताया RSS की B-टीम