INDIA गठबंधन की बैठक से पहले पोस्टर वॉर, दिल्ली में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने वाला होर्डिंग लगा

India Alliance Meeting ECI Controversy: दिल्ली में बुधवार को विपक्षी नेताओं की बैठक हो रही है। बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की रणनीति पर चर्चा होगी। इससे पहले मंगलवार को CWC की बैठक हुई थी।
Political Poster In Delhi
विपक्षी नेताओं पर निशानासोर्स- (@ANI)
Published on: 
Updated on: 

India Bloc Meeting: इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली के कई हिस्सों में विपक्षी दलों के नेताओं को निशाना बनाने वाले होर्डिंग लगाए गए। इन होर्डिंग में विपक्षी नेताओं पर निशाना साधने वाले संदेश लिखे हैं। SIR प्रक्रिया से जुड़े फैसलों पर मचे विवाद के बीच, INDIA गठबंधन के नेता अपनी रणनीति तय करने के लिए बैठक कर रहे हैं। विपक्षी पार्टियां CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही हैं। इस बैठक में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

मंगलवार को CWC की बैठक

मंगलवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई थी। बैठक में ज्ञानेश कुमार को मोदी सरकार की कठपुतली बताया गया था। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस का कहना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े आरोपों के बाद उन्हें पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को रोकने और वोटर लिस्ट से हटाए गए 13.30 करोड़ नामों को वापस जोड़ने की अपनी मांग भी दोहराई। इंडिया बैठक में INDIA गठबंधन की विपक्षी पार्टियों के कई नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

Political Poster In Delhi
नवभारत विशेष: चुनाव आयोग और कांग्रेस का विवाद पकड़ रहा तूल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने साधा निशाना

कांग्रेस नेतृत्व होंगे शामिल

कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बैठक में शामिल होने की संभावना है। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधित्व हरेंद्र मलिक कर सकते हैं, जबकि TMC नेता ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के भी बैठक में शामिल होने की उम्मीद है। RJD नेता तेजस्वी यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला और PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी उन नेताओं में शामिल हैं जिनके बैठक में भाग लेने की उम्मीद है। जेएमएम के नेता हेमंत सोरेन के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल होने की संभावना है।

Political Poster In Delhi
झारखंड राज्यसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन में आई दरार! कांग्रेस-RJD में खिंची तलवार, किसने क्या कहा?

दिल्ली के कई हिस्सों में पोस्टर

बैठक से पहले दिल्ली के कई हिस्सों से ऐसे पोस्टर सामने आए हैं जिनमें विपक्षी नेताओं पर भारत के चुनाव आयोग और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को लेकर दोहरे राजनीतिक रवैये का आरोप लगाया गया है। पोस्टर में ‘INDI Alliance का दोगलापन’ लिखा। साथ ही लिखा है कि ‘जीते तो ECI को ताली, हारे तो ECI को गाली’

पोस्टर में राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर भी तंज कसा गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com