नागपुर जिले में गीला अकाल घोषित करो (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर जिले में गीला अकाल घोषित करो, जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में सरकार से मांग

Nagpur District Congress Committee :नागपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस ने अतिवृष्टि से जिले में हुए फसलों के नुकसान के चलते सरकार से गीला अकाल घोषित करने की मांग की है।

आंचल लोखंडे

Nagpur News: नागपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस ने अतिवृष्टि से जिले में हुए फसलों के नुकसान के चलते सरकार से गीला अकाल घोषित करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष अश्विन बैस की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में यह प्रस्ताव पारित कर जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री को देने का निर्णय लिया गया।

बैठक में सांसद श्यामकुमार बर्वे, पूर्व मंत्री सुनील केदार, राजेन्द्र मूलक, पूर्व जिप अध्यक्ष मुक्ता कोकड्डे, उपाध्यक्ष कुंदा राऊत, रुपाली मनोहर, दीक्षा चनकापुरे, दिनेश ढोले, राजू कुसुंबे, मिलिंद सुटे, प्रकाश खापरी, अरुण हटवार, रत्नदीप रंगारी, मनोज तितरमारे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे। केदार ने सभी पदाधिकारियों को जिले भर में हुए नुकसान का खेतों में जाकर जायजा लेने की अपील की।

कांग्रेस का कार्यकर्ता किसानों के साथ मजबूती से खड़ा

उन्होंने कहा कि अचानक किसानों पर मुसीबत टूटी है और ऐसे संकट के समय में कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अपने किसान बांधवों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार ने अब तक किसानों को एक रुपये की मदद नहीं की है। राज्य की सरकार केवल आश्वासन ही दे रही है।

नुकसानग्रस्त भागों का किया दौरा

सांसद श्याम कुमार बर्वे व पूर्व मंत्री सुनील केदार ने जिले के नुकसानग्रस्त भागों का दौरा किया। बर्वे ने कहा कि किसानों की सारी मेहनत पानी में बह गई। कपास, सोयाबीन व संतरा तो पूरी तरह तबाह हो गया है। ऐसे समय में बिना किसी तरह का नियम व शर्त लगाए सरकार तत्काल मदद घोषित करे।

सावनेर व कलमेश्वर तहसील के सलाई नांदा, तिडंगी, तेलगांव व तिष्टी खुर्द में नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान पूर्व जिप उपाध्यक्ष नितिन राठी, पिंकी कौरती, श्रावण भिंगारे, कृउबास सभापति रवि चिखले, बाबा कोढे, उपविभागीय अधिकारी खलाते, तहसीलदार सावनेर व कलमेश्वर, जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी, गटविकास अधिकारी भी उपस्थित थे।

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट