नागपुर

नाश्ते के पैसे मांगने पर जानलेवा हमला

नवभारत डेस्क

नागपुर. नाश्ते के पैसे मांगने पर एक अपराधी ने दूकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. इस घटना से रामदासपेठ परिसर में खलबली मच गई. जख्मी रामदासपेठ निवासी प्रेमनारायण राममूर्ति शुक्ला (45) बताया गया. आरोपी प्रेमनगर, रामदासपेठ निवासी सचिन पुरुषोत्तम मंडलवार (38) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

प्रेम रामदासपेठ में वसंत मेडिकल स्टोर के सामने चाय-नाश्ते की दूकान चलाता है. शुक्रवार की रात 11.30 बजे के दौरान सचिन अपना ई-रिक्शा लेकर उसकी दूकान पर आया. नाश्ता करने के बाद प्रेम ने पैसे मांगे तो सचिन ने विवाद शुरू कर दिया. खुद को अपराधी बताते हुए धमकाने लगा. विवाद होने पर सचिन ने ई-रिक्शा से चाकू निकाल लिया. प्रेम के पेट, कंधे और हाथ पर वार कर जान से मारने की कोशिश की और फरार हो गया. परिसर में खलबली मच गई.

घटना की जानकारी मिलते ही सीताबर्डी पुलिस मौके पर पहूंची. प्रेम को उपचार के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती किया गया. पुलिस ने प्रेम के भाई अमित शुक्ला की शिकायत पर सचिन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया. सचिन के खिलाफ इसके पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं. 

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी