डीसीपी निकेतन कदम (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

Nagpur News: 5 महिलाओं समेत 7 अपराधी तड़ीपार, DCP निकेतन कदम ने लिया बड़ा एक्शन

Nagpur News: नागपुर में परिमंडल-5 के डीसीपी निकेतन कदम ने दहशत फैलाने वाले आरोपियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। डीसीपी निकेतन कदम ने 5 महिलाओं समेत 7 अपराधी को तड़ीपार कर दिया है।

प्रिया जैस

Nagpur News: परिमंडल-5 के डीसीपी निकेतन कदम ने जोन में कानून- व्यवस्था बिगाड़ने वाले 7 अपराधियों को एकसाथ तड़ीपार कर दिया है। इनमें 5 महिला अपराधियों का समावेश है जो लंबे समय से अवैध शराब बिक्री के धंधे में सक्रिय थीं।

तड़ीपार किए गए अपराधियों में तंबाकू ओली, ओल्ड कामठी निवासी साबुद्दीन उर्फ साबू समशुद्दीन पठान (46); कुंभाले कॉलोनी, न्यू कामठी निवासी लक्ष्मी विजय डोंगरे (36); भीमनगर, न्यू कामठी निवासी रितेश दिगांबर मेश्राम (40); देवीनगर, वांजरा निवासी संगीता संतोष वर्मा (35); गुलमोहरनगर, कलमना निवासी लता प्रवीण गेडाम (42); गोंडपुरा, भांडेवाड़ी निवासी प्रतिभा संतोष यंचलवार (45) और धरमनगर, कलमना निवासी सुशीला उर्फ भूरी नागिन तुलसीदास चंदेल (40) का समावेश है।

स्थानीय नागरिकों में दहशत का बनाया था माहौल

आरोपियों के खिलाफ कलमना, ओल्ड कामठी, न्यू कामठी और पारडी थाना क्षेत्र में हत्या का प्रयास, मारपीट, अवैध शराब बिक्री, आर्म्स एक्ट, मनाई आदेश के उल्लंघन और नशीले पदार्थ बेचने के मामले दर्ज हैं। आरोपी स्थानीय नागरिकों को धमकाकर अपनी दहशत बना रहे थे। कई बार प्रतिबंधक कार्रवाई करने के बावजूद उनकी गैर कानूनी गतिविधियां जारी थीं। इसे ध्यान में रखते हुए थानेदारों ने तड़ीपारी के प्रस्ताव भेजे। डीसीपी कदम ने साबू को 1 वर्ष, लक्ष्मी, संगीता, लता, प्रतिभा और सुशीला को 6 महीने के लिए, जबकि रितेश को 3 महीने के लिए नागपुर शहर और ग्रामीण के कन्हान, मौदा व खापरखेड़ा थाना क्षेत्र से तड़ीपार किया है। इंस्पेक्टर प्रवीण काले, महेश आंधले, नंदा मनगटे, प्रशांत जुमड़े और पीएसआई मिलिंद मेश्राम ने तड़ीपारी की कार्रवाई की।

पीछा कर अपराधी को दबोचा

नागपुर में जरीपटका पुलिस ने गश्त के दौरान एक अपराधी को हथियार के साथ उत्पात मचाते देखा। पुलिस को देखते ही अपराधी ने भागने का प्रयास किया। पीछा कर पुलिस दस्ते ने उसे दबोचा और चाकू भी जब्त किया। पकड़ा गया आरोपी लुंबिनीनगर निवासी अनुज विनय दुपारे (19) बताया गया। अनुज के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। बीते वर्ष मई महीने में उसे 2 वर्ष के लिए नागपुर जिले से तड़ीपार किया गया था।

बिना अनुमति लिए वह परिसर में दाखिल हुआ। बुधवार की शाम लुंबिनीनगर में गश्त के दौरान पुलिस को अनुज हथियार लेकर उत्पात मचाता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा लेकिन पीछा कर उसे दबोचा गया। हथियार जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और तड़ीपारी के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया।

अरुणाचल में चीनी सैनिकों से टकराव पर सियासत तेज, खरगे बोले- संसद में जवाब दें PM मोदी

लंबी उम्र जिएं अमित शाह ताकि अपने गलत कर्मों की... तुषार गांधी ने गृह मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?