नागपुर डीजे ध्वनि प्रदूषण सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

नागपुर में विधायक मोहन मते के दही-हांडी आयोजन पर तेज DJ बजाने और विवाद के बाद BJP कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज

Nagpur Dahi Handi DJ FIR: नागपुर के छोटा ताजबाग में दही-हांडी दौरान तय सीमा से तेज DJ बजाने व पुलिस से विवाद पर विधायक मोहन मते के कार्यक्रम आयोजक BJP कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज की गई है।

रूपम सिंह

Nagpur Dahi Handi Noise Pollution FIR: छोटा ताजबाग चौक पर हर वर्ष दही-हांडी स्पर्धा का आयोजन किया जाता है। भले ही आयोजक मंडल में भाजपा के युवा नेता और कार्यकर्ता हों लेकिन सब जानते हैं कि असल में यह कार्यक्रम विधायक मोहन मते का होता है। इस वर्ष भी रविवार की शाम यहां कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीपी विश्वास नांगरे पाटिल ने बीम-लेजर लाइटों पर पाबंदी लगाई है और विभाग को ध्वनि प्रदूषण अधिनियम का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं लेकिन कार्यक्रम का माहौल ही अलग था।

यहां जोरदार आवाज में डीजे भी बजाया गया और लाइटें भी लगाई गईं। पुलिस ने आयोजक और साउंड सिस्टम चलाने वाले से आवाज कम करने को कहा लेकिन जैसे ही पुलिस उनके पास पहुंची, विधायक मोहन मते ने माइक से ललकार लगाई। पुलिस को सिस्टम और स्टेज आसपास भी जाने से रोक दिया।

डीजे और स्टेज के पास जाने से रोका

पुलिस ने आयोजकों को आवाज कम करने को कहा। इसी दौरान मते ने माइक से कहा कि डीजे को कोई पुलिस हाथ नहीं लगाएगा और कोई भी पुलिसकर्मी स्टेज या डीजे के पास नहीं जाएगा। आवाज कम नहीं होगी। इसके बाद 2 बार मशीन से साउंड की जांच की गई। दोनों बार 100 डेसिबल से ज्यादा साउंड होने की पुष्टि हुई।

अधिक संख्या में लोगों के जमा होने के कारण पुलिस ने तब डीजे बंद नहीं कराया। रात 10 बजे साउंड सिस्टम बंद करने को कहा गया लेकिन आयोजकों ने पुलिस की बात नहीं सुनी। 10।30 बजे तक डीजे चलता रहा और पुलिस के साथ विवाद भी किया गया।

मंगलवार को सब-इंस्पेक्टर सचिन फुंदे की शिकायत पर आयोजकों के खिलाफ बीएनएस, महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

2 दिन बाद दर्ज हुआ मामला

10 बजे तक कार्यक्रम की अनुमति होने के बाद भी डीजे बजता रहा लेकिन पुलिस बेबस सबकुछ देखती रही। दही-हांडी का शानदार आयोजन हुआ।

इसके 2 दिन बाद मतलब मंगलवार को पुलिस ने आयोजकों और साउंड सिस्टम संचालक के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

कथित आरोपियों में भाजपा युवा मोर्चा के कुलदीप माटे, अर्पित मलघाटे, केतन साठवने, अक्षय खराबे, उदय ढोमने, राजेश काले, विजय ठाकुर, अंकुश भुरे, आर्यन पलांदूरकर, सूरज बंसोड़, चेतन राठोड़, अनिकेत साबले और अन्य का समावेश है।

इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं। नागपुर युवा वर्ग की उपस्थिति बड़ी संख्या में होती है, इसीलिए पुलिस द्वारा परिसर में बंदोबस्त भी लगाया गया था। पुलिस ने उपकरण द्वारा साउंड की तीव्रता की जांच की तो मर्यादा से ज्यादा था।

PM मोदी ने जिस रेलवे यूनिवर्सिटी का किया जिक्र, जानिए कहां है, कैसे होता है एडमिशन और कितनी है फीस

रूस-यूक्रेन वॉर खत्म करने में मदद करेगा भारत, मॉस्को-कीव के संपर्क में नई दिल्ली, PM मोदी के प्रयासों पर नजरें

Weather Alert: आज UP-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 Kmph तक चलेंगी तेज हवाएं

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे