किसान कन्वेंशन सेंटर, दाभा नागपुर,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
नागपुर

नागपुर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय किसान हब, तकनीक से जुड़ेगा किसान; समय से पहले तैयार हो सकता है कन्वेंशन सेंटर

Nagpur Farmers Convention Centre: नागपुर के दाभा में बन रहे अंतरराष्ट्रीय किसान कन्वेंशन सेंटर का 70% काम पूरा हो चुका है। यह केंद्र किसानों को तकनीक, बाजार और योजनाओं से जोड़ने का बड़ा मंच बनेगा।

अंकिता पटेल

Nagpur Agricultural Development: नागपुर दाभा में बन रहे बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय किसान कन्वेंशन सेंटर का काम लगभग 70% पूरा हो चुका है। परियोजना का क्रियान्वयन कर रही एजेंसी महाराष्ट्र राज्य बुनियादी ढांचा विकास निगम (एमएसआईडीसी) के अनुसार यह केंद्र अपनी निर्धारित समय सीमा से पहले ही बनकर तैयार हो सकता है।

यह केंद्र विदर्भ के किसानों के लिए ज्ञान के आदान-प्रदान का एक बड़ा मंच बनेगा। यहां किसान विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और कृषि कंपनियों के साथ सीधे संवाद कर सकेंगे। एक ही जगह नई तकनीक, बाजार के रुझान और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी। उद्योगों और स्टार्टअप्स के लिए नए अवसर पैदा होंगे। क्षेत्र की कृषि उत्पादकता और किसानों की आय में सुधार की उम्मीद है। निर्माण पिछले साल शुरू हुआ था जिसे 2 साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य था।

नितिन गडकरी का 'ड्रीम प्रोजेक्ट'

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य नागपुर को मध्य भारत के प्रमुख कृषि और ज्ञान केंद्र के रूप में स्थापित करना है। विदर्भ क्षेत्र में यह अपनी तरह का पहला कृषि आयोजन केंद्र होगा जो कृषि पर्यटन को बढ़ावा देने और क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ये हैं मुख्य बातें

  • कुल लागत: 235.67 करोड़
  • स्थान डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विद्यापीठ (पीडीकेवी) की भूमि पर।
  • फुल क्षेत्रफल: 23 हेक्टेयर (वर्तमान में 10 हेक्टेयर पर निर्माण कार्य जारी, शेष भूमि पार्किंग और भविष्य के विस्तार के लिए आरक्षित)।

अत्याधुनिक सुविधाएं

  • एक विशाल कन्वेंशन हॉल और कई कॉनफ्रेंस हॉल।
  • प्रदर्शनी केंद्र और फूड कोर्ट।
  • बिजनेस लाउंज और परिचालन कार्यालय।
  • भडारण स्थान।
  • वीआईपी पार्किंग सहित व्यापक पार्किंग व्यवस्था।

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा

NEET UG पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, आरोपी शेषराव की खुल रही कलई; 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई