नागपुर मनपा (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

Nagpur में चुनावी सरगर्मी तेज, 18 नवंबर को स्क्रूटनी, 2 दिसंबर को होगा मतदान

Nagpur जिले में नगर परिषद व नगर पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन भारी भीड़ उमड़ी। करीब 2500 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। 2 दिसंबर को मतदान और 3 दिसंबर को परिणाम घोषित होंगे।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Nikaay Chunaav: नगर परिषद व नगर पंचायत चुनाव के लिए अध्यक्ष व सदस्यों के लिए 2 दिसंबर को मतदान होना है। 27 नगर अध्यक्षों और 546 सदस्यों के लिए चुनाव होगा।

नामांकन की प्रक्रिया 10 नवंबर को शुरू की गई थी लेकिन 14 नवंबर तक किसी ने भी पर्चा दाखिल नहीं किया था। 15 नवंबर से विविध पार्टियों के इच्छुक उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल करना शुरू किया लेकिन अंत्तिम दिन 17 नवंबर को सभी सीटों में पर्चा दाखिल करनेवालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

देर रात तक विभाग की प्रक्रिया ही जारी होने के चलते नामांकन दर्ज करने वालों का फाइनल आंकड़ा विभाग नहीं दे पाया। चुनाव विभाग के अनुसार, कामठी सहित कुछ सीटों में देर रात तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाती रही।

पर्चा दाखिल करने के समय तक जो भी परिसर में आए थे उन्हें भीतर ले लिया गया था। खबर लिखे जाने तक 15 नगर परिषद के लिए कुल 1177 इच्छुकों के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए पर्चा दाखिल करने की जानकारी मिली थी।

वहीं 12 नगर पंचायत के लिए कुल 1012 इच्छुकों ने अध्यक्ष व सदस्य पदों के लिए नामांकन दाखिल किया था। इस तरह कुल 2198 उम्मीदवारों द्वारा पर्चा दाखिल किया गया। कुछ सीटों के आंकड़े प्राप्त नहीं होने के चलते अनुमान लगाया गया कि लगभग 2500 के करीब नामांकन दाखिल होंगे। कुछ जगहों से आंकड़े प्राप्त नहीं हुए थे।

18 को होगी स्क्रूटनी

जितने भी उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दर्ज किये गए हैं उसकी स्क्रूटनी 18 नवंबर को होगी। नामांकन वापसी की तिथि 19 नवंबर है। अगर किसी मामले में अपील व सुनवाई की नौबत आई तो 21 तक होगी और ऐसे मामलों में 25 नवंबर तक नाम वापसी हो सकती है।

उसके बाद फाइनल सूची जारी की जाएगी थ उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का वितरण किया जाएगा। 2 दिसंबर को सुबह 7।30 से शाम 5।30 तक मतदान होगा। 3 दिसंबर को मतगणना व परिणाम घोषित किये जाएंगे।

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार