(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
नागपुर

नागपुर में गैंगवार में अपराधी की हत्या, हथियार से वार कर पत्थर से कुचला

अपराधियों के बीच चल रही गैंगवार में रविवार को दोपहर के समय एक अपराधी को मौत के घाट उतारा गया। पुरानी रंजिश के चलते 4 आरोपियों ने उसे रास्ते में घेरा। हथियारों से वार करने के बाद उसका सिर बड़े पत्थर से कुचल दिया। इस घटना से नंदनवन थाना क्षेत्र में खलबली मच गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला। मृतक भीम चौक, हिवरीनगर निवासी विकेश सुखदेव जाधव (38) बताया गया।

शुभम सोनडवले

नागपुर. अपराधियों के बीच चल रही गैंगवार में रविवार को दोपहर के समय एक अपराधी को मौत के घाट उतारा गया। पुरानी रंजिश के चलते 4 आरोपियों ने उसे रास्ते में घेरा। हथियारों से वार करने के बाद उसका सिर बड़े पत्थर से कुचल दिया। इस घटना से नंदनवन थाना क्षेत्र में खलबली मच गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला। मृतक भीम चौक, हिवरीनगर निवासी विकेश सुखदेव जाधव (38) बताया गया।

आरोपियों में पडोलेनगर झोपड़पट्टी निवासी निखिल उर्फ डंबा मनोहर वासनिक (24), कुंभार टोली निवासी भोला गणेश इंगले, भांडेवाड़ी निवासी प्रभाकर गोपाल चौधरी और नागेश्वरनगर निवासी आकाश नागरीकर का समावेश है। विकेश के खिलाफ हत्या, मारपीट और लूटपाट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। निखिल के साथ उसकी पुरानी रंजिश चल रही थी।

परिसर में वर्चस्व बनाने को लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद हुआ था। निखिल भी चर्चित आरोपी है। उसके खिलाफ भी मारपीट, लूटपाट, आर्म्स एक्ट और डकैती की तैयारी सहित गंभीर मामले दर्ज हैं। जुलाई 2021 में तत्कालीन सीपी अमितेश कुमार ने निखिल पर एमपीडीए भी लगाया था। 1 वर्ष जेल में रहने के बाद वह दोबारा आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हो गया। विकेश का पडोलेनगर झोपड़पट्टी के युवकों से दोस्ताना था। वह रोजाना दोस्तों से मिलने बस्ती में जाता था और इसी दौरान दोनों के बीच रंजिश हो गई।

विगत 13 अगस्त की सुबह निखिल अपने दोस्त के साथ हिवरीनगर जा रहा था। इसी दौरान विकेश ने उसका रास्ता रोका। धारदार हथियार से वार कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। नंदनवन पुलिस ने विकेश के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। तब से निखिल उससे बदला लेने की फिराक में था। रविवार को दोपहर 3 बजे विकेश पडोलेनगर झोपड़पट्टी में अपने दोस्त से मिलने गया था। इसी दौरान निखिल से आमना-सामना हुआ। विकेश उस पर हावी हो रहा था। निखिल और उसके साथियों ने विकेश को घेर कर मारना शुरू कर दिया।

धारदार हथियार के वार से विकेश जमीन पर गिर गया। इसी दौरान निखिल ने जमीन पर पड़ा बड़ा सा पत्थर उठाकर विकेश के सिर पर पटक दिया। घटनास्थल पर ही विकेश की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही नंदनवन के थानेदार पोपटराव धायतोंडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्राइम ब्रांच की टीम ने भी घटनास्थल पर जानकारी लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा