नागपुर फार्महाउस पर क्राइम ब्रांच का छापा फोटो सोर्स- नवभारत
नागपुर

बर्थडे पार्टी के नाम पर सज रही थी जुए की महफिल! नागपुर क्राइम ब्रांच का फार्महाउस पर छापा

Farmhouse Gambling Raid: नागपुर क्राइम ब्रांच यूनिट-5 ने पावनगांव के टू-सिस्टर फार्महाउस में जुए के अड्डे पर छापा मारकर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 24 लाख रुपये का माल जब्त हुआ, 7 फरार हैं।

अंकिता पटेल

Nagpur Crime Branch Gambling Raid: नागपुर क्राइम ब्रांच के यूनिट-5 ने पावनगांव में स्थित टू-सिस्टर फार्महाउस में सजी जुआरियों की महफिल में छापा मार दिया। रेड में 16 जुआरी धराए। 7 भागने में कामयाब हो गए। आरोपियों से 24 लाख रुपये का माल जब्त किया गया।

आरोपियों में तुकड़ोजी पुतला चौक निवासी गौरव यादव, जूनी मंगलवारी निवासी रोशन उमरेडकर, टिमकी निवासी गणेश नवेश, नंदनवन झोपड़पट्टी निवासी कुणाल पाटिल, स्वामीनगर नारी निवासी सागर सोमकुवर, हिवरीनगर निवासी संदीप नागरीकर, बिनाकी मंगलवारी निवासी कैलाश डोंगरे, घास बाजार निवासी हर्षल डेकाटे, मानकापुर निवासी धर्मेंद्र शाहू, खरबी निवासी नीकेश श्रीपाते, कांद्री निवासी प्रकाश सिंह, गोलीबार चौक निवासी अभिषेक गोरे, सचिन ढाले, कलमना गांव निवासी आकाश गुप्ता, हसनबाग निवासी शेख रहमान गुलाम दस्तगीर, जूना बगड़गंज निवासी तुषार लोणारे का समावेश है।

फार्महाउस में जुआ, 24 लाख का माल जब्त; 7 आरोपी फरार

जुआ आयोजित करने वाला लालगंज निवासी हरीश पराते, रानी भोसलेनगर झोपड़पट्टी निवासी हरीश कुहीकर, दिघोरी निवासी प्रणय जाधव, श्री कॉलोनी हुड़केश्वर निवासी कार्तिक म्हैसकर, छोटी तरोड़ी, वाठोड़ा निवासी पवन सुधाकर रेवतकर, बीड़ीपेठ निवासी राकेश हीरालाल मेश्राम और विजयनगर, कलमना निवासी आकाश अजय खोब्रागड़े भागने में कामयाब हो गए, बताया जाता है।

कि जुआ हरीश मादी पराते ने आयोजित किया था और नीकेश श्रीपात्रे के नाम पर जन्मदिन की पार्टी होने की जानकारी दी थी। पुलिस ने दांव पर लगे 72,750 रुपये नकद, 22 मोबाइल, 7 दोपहिया और 2 चारपहिया वाहन सहित अन्य सामान जब्त किया। इंस्पेक्टर विनायक गोल्हे और उनकी टीम ने इस छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया।

जैन के अड्डे पर छापा

एक और जुआ अड्डे पर अजनी पुलिस द्वारा छापेमारी की गई। किसी समय प्रशांतनगर के बहुमंजिला क्लब में जुआ चलाने वाले वर्धमाननगर निवासी मनोज ज्ञानचंद जैन (62) ने अजनी थाना क्षेत्र के नाईकनगर में अपनी पलटन बुला ली। इसकी खबर मिलते ही पुलिस ने छापा मार दिया। यहां बाकायदा कसीनों की तरह व्यवहार करने के लिए जुआरियों को प्लास्टिक क्वाइन बांटे गए थे। आरोपियों में जूनी मंगलवारी के दामोदर कुहीकर, हिंगनघाट के मोहम्मद आसिफ मोहम्मद शागिर, जितेंद्र पाठक, विजय मिशारकर, साजिद खान शमीउल्ला खान, अमित बुरड, आर्यनगर के बलबीर बंबोरे, गरोबा मैदान के कैलाश थोटे, आदर्शनगर के सुधाकर वंजारी, वसंतनगर के आदित्य नाईक।

मुकेश डेहरिया, कामठी के आसिफ मोहम्मद ताहिर और पारडी के विक्की अहिरराव का समावेश है। जैन ने नाईकनगर में स्थित द गैलेक्सी सलून के ऊपर एक हॉल में जुआ आयोजित किया था। पुलिस ने 8 लाख रुपये का माल जब्त किया। इंस्पेक्टर नितिनचंद्र राजकुमार, पीएसआई सिद्धांत मस्के और उनकी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

कांग्रेस का बड़ा फैसला, सरकारी प्रोटोकॉल दरकिनार, वंदे मातरम के केवल दो पद गाने की परंपरा पर रहेगी कायम

मंत्रालय से खदेड़े गए चयनित अभ्यर्थी, कुटे मैदान में खोला मोर्चा, अब क्या करेंगी झारखंड सरकार?

आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी

कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का निधन, सफदरजंग अस्पताल में ली अंतिम सांस, 1984 दंगों में मिली थी उम्रकैद की सजा

प्रधान के बाद अब मनन मिश्रा की बारी, दिल्ली में BCI चेयरमैन के खिलाफ सड़कों पर उतरे वकील, क्यों मांगा इस्तीफा?