नागपुर क्राइम ब्रांच, वाहन चोरी, (सोर्स: सौजन्य AI)  
नागपुर

शौक पूरे करने करते थे चोरी, नागपुर में 2 नाबालिग वाहन चोर गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज; 5 बाइक बरामद

Nagpur Crime Branch: नागपुर क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरी के मामले में 2 नाबालिगों को पकड़ा है। पूछताछ में 5 वाहन चोरी की वारदात कबूलने के बाद पुलिस ने सभी वाहन जब्त कर लिए।

अंकिता पटेल

Nagpur Vehicle Theft Crime News: नागपुर क्राइम ब्रांच के वाहन चोरी विरोधी दस्ते ने लगातार वाहन चोरी की वारदातों में सक्रिय 2 नाबालिगों को पकड़ा। पुलिस ने उनसे 5 वाहन जब्त किए। सुरेंद्रगढ़ निवासी राजकुमार यादव (50) ने विगत 9 मई की दोपहर अपनी एम।एच.31-एफ.डी.7761 नंबर की मोटरसाइकिल घर के सामने पार्क की थी।

दिनदहाड़े उनकी मोटरसाइकिल चोर हो गई। गिट्टीखदान पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वहीं क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में जुटी श्री. फुटेज के जरिए पुलिस को नाबालिग का सुराग मिला। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर राजकुमार का वाहन चोरी करने की कबूली दी।

अधिक पूछताछ करने पर दीनों ने गिट्टीखदान में 2, मानकापुर और अंबाइारी थाना क्षेत्र में 1-1 ऐसे कुल 5 वाहन चोरी करने की कबूली दी। पुलिस ने पांचों वाहन जब्त कर दोनों को गिट्टीखदान पुलिस के हवाले कर दिया।

दोनों अपने शौक पूरी करने के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। एपीआई नितिन चुलपार, एएसआई दीपक रीठे, हेड कांस्टेबल शंभूसिंह किरार, सचिन बड़िये, पंकज हेडाउ, नितिन वर्मा, अजय शुक्ला, राहुल कुसरामे, विवेक कावड़कर और अभय डोणे ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

क्राइम ब्रांच की यूनिट 5 के हाथ लगा वाहन चोर

क्राइम ब्रांच की यूनिट 5 की टीम ने भी एक वाहन बौर को दबोचा, पकड़ा गया आरोपी रानी दुर्गावती बौक निवासी आदर्श सुरेश यादव (19) बताया गया। ओल्ड कामठी रोड निवासी मोहम्मद साजिद (32) ने विगत 10 मई को दोपहर में अपना दोपहिया वाहन क्र. एम.एच.36-ए.वयू 7844 घर के सामने पार्क किया था।

दिनदहाड़े उनकी गाड़ी बोरी हो गई। यूनिट 5 की टीम ने गोपनीय जानकारी के आधार पर आदर्श को पकड़ा। पूछताछ में उसने वाहन चोरी करने की कबूली दी। जांच दल ने वाहन जब्त कर उसे कलमना पुलिस के हवाले कर दिया।

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ