भंडारा सांसद प्रशांत पडोले सड़क हादसे में घायल (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

कांग्रेस सांसद प्रशांत पडोले सड़क हादसे में घायल, तेज रफ्तार ट्रक ने कार के उड़ाए परखच्चे, बाल-बाल बची जान

Dr. Prashant Padole Accident: नागपुर एयरपोर्ट जाते समय कांग्रेस सांसद डॉ. प्रशांत पडोले की कार का एक्सीडेंट। एयरबैग नहीं खुलने पर भड़के सांसद, नितिन गडकरी से पूछा- आम जनता का क्या होगा?

प्रिया जैस

Nagpur Airport Road Accident: महाराष्ट्र के भंडारा जिले से कांग्रेस सांसद डॉ. प्रशांत पडोले सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब वे कार से नागपुर एयरपोर्ट जा रहे थे। हादसे में उनके ड्राइवर को भी चोटें आई हैं। दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, नागपुर के पास एयरपोर्ट रूट पर उनकी कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, सांसद को गंभीर चोट नहीं आई और वे सुरक्षित बच गए।

सांसद ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

हादसे के बाद डॉ. पडोले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस हादसे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को टैग करते हुए लिखा, “जब सांसद ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता का क्या होगा?” सांसद ने यह भी सवाल उठाया कि दुर्घटना के दौरान कार के एयरबैग भी नहीं खुले, जो गंभीर चिंता का विषय है।

हादसे के बाद भी पहुंचे एयरपोर्ट

इस सड़क हादसे में मामूली चोट लगने के बावजूद डॉ. प्रशांत पडोले एयरपोर्ट पहुंचे। जानकारी के अनुसार, वे एक दोपहिया वाहन से लिफ्ट लेकर नागपुर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

पहले भी हो चुका है हादसा

यह पहली बार नहीं है जब सांसद पडोले सड़क दुर्घटना का शिकार हुए हैं। इससे पहले सितंबर 2025 में भी नागपुर बायपास के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, जिसमें वे मामूली रूप से घायल हुए थे। बता दें, कि डॉ. प्रशांत पडोले भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद हैं। वे अक्सर विदर्भ और महाराष्ट्र से जुड़े मुद्दों को दिल्ली तक उठाने में सक्रिय भूमिका निभाते है।

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे