रेलवे अंडरपास (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

कामठी में रेलवे के अंडरपास मार्ग की हालत खराब, राहगीर परेशान, मरम्मत की उठी मांग

Nagpur Railways: कामठी में स्थानीय अजनी रोड पर बनाया गया रेलवे अंडरपास रोड की हालत बेहद खराब हो चुकी है। मार्ग में जगह-जगह गड्ढें हो गए है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रिया जैस

Kamptee News: नागपुर जिले के कामठी संभाग में स्थानीय अजनी रोड पर बनाया गया रेलवे अंडरपास रोड इन दिनों जर्जरता के कारण इस अंडरपास मार्ग से आवाजाही करने वालों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। मार्ग में जगह-जगह गड्ढें हो गए है। अनेक स्थलों पर सीमेंटीकरण मार्ग की गिट्टीयां उखड़ने लगी है। ऐसे में वाहन चालकों को इस अंडरपास रास्ते से आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। दोपहिया वाहन चालकों का कहना है कि, भुयारी पुलिया मार्ग से भारी वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकती, दूसरी ओर रमानगर रेलवे फाटक पर उड़ान पुल का निर्माणकार्य चल रहा है। वहां से भी भारी व बड़े वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। ऐसे में बड़े और भारी वाहनों को कामठी-कन्हान हाईवे पर निकलने के लिए एकमात्र पर्याय रेलवे अंडरपास मार्ग ही है।

भारी वाहनों से बढ़ा दबाव

भारी वाहनों की आवाजाही के कारण अंडरपास मार्ग पर दबाव बढ़ने से मार्ग जर्जरता को प्राप्त हो जा रहा है तथा जगह-जगह मार्ग में गड्ढें हो गए है। रास्ते की गिट्टी भी उखड़ने लग गई है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो जल्द ही यह मार्ग पूरी तरह से जर्जरता को प्राप्त हो इस मार्ग से आवागमन करने वालों के लिए परेशानी का सबब बन जाएगा। जिस ओर संबंधित विभाग ने गंभीरतापूर्वक ध्यान केंद्रित कर जल्द से जल्द इस मार्ग की दुरूस्ती व मरम्मत का कार्य करना चाहिए।

ड्रैगन पैलेस की ओर जाने वाले मार्ग पर कीचड़ व जलजमाव

अजनी की ओर से पोरवाल कॉलेज, ड्रैगन पैलेस और भोयर कॉलेज की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर भुयारी पुलिया के पास टी पाईंट के समीप कीचड़नुमा वातावरण बना हुआ है तथा यहां पर बारिश के पानी का जलजमाव हो रहा है। मार्ग में कीचड़नुमा वातावरण के कारण साइकिल व दोपहिया वाहन चालकों को यहां पर भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर से स्कूल व कॉलेज आदि में शिक्षा ग्रहण करने आने-जाने वाले विद्यार्थियों को सर्वाधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

नगर परिषद प्रशासन से ध्यान देने की अपील

भुयारी पुलिया के पास टी पाईंट के समीपचारपहिया वाहन के आने पर सड़क का गंदा पानी व कीचड़ विद्यार्थियों पर उड़कर गिरने से वे परेशान होते है। वहीं मार्ग में कीचड़ जमा होने से साइकिल व दोपहिया वाहनों के स्लीप होने का भी डर बना हुआ है। जिस ओर नगर प्रशासन ने ध्यान देकर मार्ग में जमा कीचड़ व जलजमाव की समस्या का निराकरण कर इस मार्ग से आवाजाही करने वालों को राहत प्रदान करने की दिशा में पहल करने पर नागरिक जोर दे रहे है।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार