आशीष देशमुख के वीडियो पर सीएम फडणवीस (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

आशीष देशमुख के वायरल स्टंट पर सीएम फडणवीस का रिएक्शन, देशमुख साहब के लिए नियम नहीं?

CM Devendra Fadnavis: स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगा रैली में बीजेपी के विधायक आशीष देशमुख का गाड़ी में स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस पर सीएम फडणवीस ने रिएक्शन दिया है।

प्रिया जैस

CM Devendra Fadnavis Reaction to Ashish Deshmukh Stunt: भारतीय जनता पार्टी के विधायक आशीष देशमुख ने 15 अगस्त से पहले तिरंगा रैली के दौरान मोटरसाइकिल पर स्टंट किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। उनका यह वीडियो देख लोग तरह-तरह के सवाल करने लगे। सत्ता में होने के कारण क्या विधायकों पर नियम लागू नहीं होता? यह यक्ष प्रश्न सामने आया।

मजेदार बात तो यह देखी गई कि अपने विधायक को स्टंट करता देख कार्यकर्ताओं ने भी हेलमेट का ‘त्याग’ कर दिया। यह बात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तक पहुंची। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधायक आशीष देशमुख पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि कोई भी इस प्रकार नियमों का उल्लंघन नहीं कर सकता।

क्या देशमुख साहब के पास नियम नहीं है?

सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के सभी दिवाने हैं और जब व्यक्ति स्मार्ट हो तो वह अपना चेहरा छुपाना नहीं चाहता। भले ही इसके लिए नियम- कानून को ताक पर क्यों न रखना पड़े। सावनेर के भाजपा विधायक आशीष देशमुख ने भी यही किया। अपने यौवन को भला वे हेलमेट में कैसे छिपाते। सोशल मीडिया में जो रील्स वायरल करना था तो नियम को ताक पर रख दिया। बुधवार को सावनेर में देशमुख ने ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली निकाली। इस रैली में सैकड़ों बाइक सवार कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

पुलिस की बाइक पर हेलमेट के बिना स्टंट

आशीष देशमुख खुद ट्रैफिक पुलिस की गश्ती बाइक पर सवार हुए, वो भी बिना हेलमेट पहने। खास बात यह है कि इसी बाइक पर देशमुख के पीछे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बैठे। नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी संभालने वाले इस पुलिस अधिकारी ने विधायक साहब से हेलमेट तक की पूछताछ नहीं की; फाइन लगाने की बात तो दूर।

आशीष देशमुख की बाइक रैली का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही कई लोगों ने उनके बिना हेलमेट बाइक चलाने पर आपत्ति जताई। लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया। नियम बनाने वाले विधायकों के लिए हेलमेट का नियम है या नहीं। अगर कोई आम आदमी हेलमेट न पहने तो पुलिस उस पर जुर्माना लगा देती है लेकिन यहां तो पुलिस पीछे बैठी है। देखिए अच्छे दिन किसके हैं, यही आम नागरिकों का कहना है।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां