CM देवेंद्र फडणवीस सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

किसानों के साथ दिवाली मनाएंगे देवेंद्र फडणवीस, मंत्रियों से भी गांवों में जाकर त्योहार मनाने की अपील

Devendra Fadnavis Diwali Plan: महाराष्ट्र में अल नीनो के कारण मंडराए सूखा संकट के बीच CM फडणवीस ने मंत्रियों को किसानों संग दिवाली मनाने की अपील की सरकार की प्राथमिकता पानी और चारे का प्रबंध करना है।

प्रमोद यादव

Highlights

  • CM देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रियों से दिवाली का एक दिन किसानों के साथ बिताने की अपील की।

  • फडणवीस खुद नागपुर जिले के एक गांव में किसानों के साथ दिवाली मनाएंगे।

  • सूखे की स्थिति में पेयजल और मवेशियों के चारे की व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता है।

  • CM ने किसानों को सरकारी मदद के साथ सामाजिक सहयोग और मानसिक संबल देने पर जोर दिया।

Fadnavis Appeal To Ministers: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने सभी मंत्रियों से किसी न किसी गांव में जाकर सूखा संकट झेल रहे किसानों के साथ मिलकर दिवाली मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मैं भी नागपुर जिले के एक गांव में एक दिन जाऊंगा।

उन्होंने कहा कि सरकार, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाएं और नागरिक एकजुट होकर प्रयास करें तो किसानों को की जाने वाली सहायता का दायरा बढ़ाया जा सकता है। इसी भावना के साथ मंत्रियों को दिवाली का एक दिन किसानों के साथ बिताने की अपील उन्होंने की वे नागपुर में अपने निवास रामगिरी में पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा कर रहे थे।

CM ने कहा कि किसान भाइयों सूखे जैसी परिस्थितियों का सामना कर रहे

इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के नागपुर स्थित कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से सूखाग्रस्त किसानों की सहायता के लिए एकत्रित की - गई राशि का धनादेश मुख्यमंत्री को सौंपा गया।

सीएम ने कहा कि राज्य के किसान भाइयों को सूखे जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उन्हें सहारा देना और उनके साथ मजबूती से खड़े रहना समाज के प्रत्येक वर्ग की जिम्मेदारी है।

मदद के लिए आगे आ रहे लोग

उन्होंने कहा कि किसानों को केवल सरकारी स्तर पर ही नहीं बल्कि सामाजिक स्तर पर भी मदद मिलना जरूरी है। दिवाली आनंद, उत्साह और आत्मीयता का पर्व है। ऐसे में त्योहार की खुशियों में किसान परिवारों की भी भागीदारी हो और उन्हें यह महसूस हो कि वे अकेले नहीं हैं।

मंत्रियों से ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर किसान परिवारों से संवाद करने, उनकी परिस्थितियों की जानकारी लेने और उनकी समस्याओं को समझने की अपेक्षा है। किसानों के सुख-दुख में सहभागी बनना, उन्हें मानसिक संबल देना और उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाना इस पहल का व्यापक सामाजिक संदेश है।

पानी व चारा प्राथमिकता

फडणवीस ने कहा कि अल नीनो के चलते राज्य में भीषण सूखे की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। खासकर ग्रामीण भागों में यह संकट चुनौती भरा है लेकिन हम सब मिलकर इस मुसीबत से भी बाहर निकल आएंगे। उन्होंने कहा कि पीने के पानी की व्यवस्था और मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता है और इस ध्येय को सामने रखकर काम किया जा रहा है।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि किसानों की मदद के लिए सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न सामाजिक संस्थाएं, संगठन और नागरिक भी सहायता के लिए आगे आ रहे हैं। इस अवसर पर राज्य मंत्री आशीष जायसवाल, विधायक संजय भेंडे, परिणय फुके और कृष्णा खोपड़े, शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी भी उपस्थित थे।

पटियाला में कर्मभूमी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, पंजाब से बिहार जा रही थी ट्रेन

गरीब प्रदूषण नहीं फैलाते... SC ने प्रदूषण पर दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, बोले- कोई पाबंदी काम नहीं आएगी

Mini Cooper Crash Case: 3 लोगों को रौंदने वाले आरोपियों को जमानत, HC ने कहा- जनता की भावना से नहीं चलता कानून

UPSC CSE Mains Result जारी, इंटरव्यू राउंड के लिए 2,526 उम्मीदवारों का चयन; 11 नवंबर से ऐसे भर सकेंगे फॉर्म

ठंड के मौसम में दिल्ली में हवा जहरीली क्यों हो जाती है? जानें 5 बड़े कारण