भाजपा में शामिल हुए चंद्रशेखर चिखले (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

शरद पवार गुट के चिखले भी हो गए भाजपायी, पूरे झुंड के साथ BJP में की एंट्री

महाराष्ट्र की सियासत में निकाय चुनाव से पहले कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे है। अब शरद पवार गुट के खास सदस्य ने अपने पूरे 100 कार्यकर्ताओं और सरपंचों के साथ भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया हैं।

प्रिया जैस

नागपुर: करीब एक महीना पूर्व जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार पार्टी को झटका देते हुए अपना इस्तीफा सौंपने वाले पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चिखले भी अंतत: भाजपायी हो गए। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ कोराडी में जिले के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में भाजपा में प्रवेश किया। इस दौरान विधायक चरण सिंह ठाकुर, आशीष देशमुख, परिणय फुके, राजीव पोतदार, जिलाध्यक्ष मनोहर कुंभारे, संदीप सरोदे, कुणाल ढबाले सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

जब चंद्रशेखर चिखले ने पार्टी एनसीपी-एसपी से इस्तीफा दिया था तब उन्होंने किस पार्टी में जाएंगे, यह स्पष्ट नहीं किया था लेकिन उनके सीएम देवेंद्र फडणवीस, राजस्व मंत्री बावनकुले आदि से लगातार मुलाकातों से कयास लगाए जा रहे थे कि वे जल्द भाजपा के पाले में जाएंगे। अब सारे कयासों पर विराम लगाते हुए उन्होंने भाजपा का कमल हाथ में थाम लिया है।

साइड लाइन करने से थे त्रस्त

चंद्रशेखर चिखले पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के बेहद करीबी व कट्टर समर्थक थे। उनके परिवार का 3-4 दशकों से मेंढेपठार सर्कल व आस-पास के सर्कलों में एकतरफा राजनीतिक व सामाजिक दबदबा रहा है। जिला परिषद उपाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सक्षम करने व विकास कार्यों पर सर्वाधिक जोर दिया था। बीते जिला परिषद चुनाव में उनकी गारंटीड जीत वाले सर्कल में पूर्व गृह मंत्री ने अपने बेटे को लांच कर जिला परिषद सभागृह भिजवाया। माना जा रहा है कि अपनी बलि लिये जाने के बाद से वे बेहद संतप्त थे। कहा जा रहा है कि उन्हें पुत्र मोह के चलते पार्टी नेता ने साइड लाइन कर दिया था। इसके चलते ही उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

सरपंचों सहित कई का प्रवेश

चिखले के साथ कुछ ग्राम पंचायतों के सरपंच, सेवा सहकारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष सहित अनेक चिखले समर्थकों ने उनके साथ भाजपा में प्रवेश कर लिया। इनमें गोंडीमोहगांव के पूर्व सरपंच भूषण सावरकर, वंडली सरपंच दिनेश सावरकर, रमेश सावरकर, दिवाकर राऊत, बंडुभाऊ राठोड़, गरमसुर के उपसरपंच मोती राठोड़, बबलू बराडे, अशोकराव गेडाम, वसंतराव चरपे, सेवा सहकारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष यादवराव इंगले, नरेंद्र कोहले, दिनेश टेकाडे, पुरुषोत्तम कोहले, रामकृष्ण मारवाड़ी शामिल हुए।

इनके साथ ही पारधी समाज के जिला अध्यक्ष देशकर पवार, विजय राजपूत, सतीश माली, अक्षय गेडाम, मुकींदा मानकर, मोरेश्वर इंगले, दिनेश सावरकर, रंजीत मारवाड़ी, रवि पवार सहित करीब 100 ने भाजपा में प्रवेश किया। चिखले ने बताया जल्द ही और कार्यकर्ता बीजेपी के साथ आएंगे। चिखले के बीजेपी प्रवेश को राकां एसपी के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है। इसका असर स्थानीय निकाय चुनावों में देखने को मिलेगा।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन