Nagpur Foreign Tourist Quota Misuse: नागपुर मध्य रेल ने विदेशी पर्यटक (एफटी) कोटा के दुरुपयोग के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए 39 मामलों का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में कुल 121 यात्रियों को अनियमित रूप से यात्रा करते हुए पकड़ा गया जिनसे जुर्माने के रूप में 3।56 लाख रुपये से अधिक की राशि वसूली गई।
मामले की शुरुआत 4 फरवरी 2026 को ट्रेन 12296 संघमित्रा एक्सप्रेस में हुई जहां कुछ भारतीय यात्री विदेशी पर्यटक कोटे के टिकट पर बिना आवश्यक दस्तावेजों के यात्रा करते पाए गए, इसके बाद मध्य रेल ने इस कोटे के तहत की गई बुकिंग का गहन विश्लेषण शुरू किया।
में सामने आया कि 24 अप्रैल से 11 जून 2026 के बीच 31 ट्रेनों में कुल 174 पीएनआर एफटी कोटा के तहत जारी किए गए थे, इनकी सत्यता जांचने के लिए टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा विशेष अभियान चलाया गया, जांच के दौरान 39 पीएनआर संदिग्ध पाए गए जिनमें यात्रा कर रहे यात्रियों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया गया।
रेलवे ने स्पष्ट किया कि जिन यात्रियों के पास वैध दस्तावेज नहीं थे उन्हें बर्थ पर बैठने की अनुमति नहीं दी गई। खाली हुई सीटें बाद में आरएसी और प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को आवंटित कर दी गई।
यह भी पढ़ें:-नागपुर ट्रैफिक पुलिस का अभियान, सड़क घेरने वाले कबाड़ वाहन जब्त, DCP के आदेश के बाद शहर में शुरू हुई कार्रवाई
मध्य रेल ने इन बुकिंग में किसी अधिकृत एजेंट की संलिप्तता की जांच के लिए आईआरसीटीसी से अतिरिक्त जानकारी मांगी है। संबंधित व्यक्तियों और संस्थाओं की पहचान के लिए जांच जारी है, रेल प्रशासन ने चेतावनी दी है कि गलत कोटे के तहत टिकट बुक करना रेलवे अधिनियम के तहत दडनीय अपराध है।