File Photo 
नागपुर

सिलेंडर में ब्लास्ट, खाक हुआ मकान; बचकर भागते समय जख्मी हुई बच्ची

नवभारत डेस्क

नागपुर. ऑरेंज सिटी अस्पताल के सामने धनगरपुरा परिसर में एक मकान में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट होने से परिसर में कोहराम मच गया. आग में पूरा घर जलकर खाक हो गया. वहीं बचकर भागने के प्रयास में एक बच्ची बुरी तरह जख्मी हो गई. घनी आबादी वाला स्लम इलाका होने से नागरिक दहशत में आ गए लेकिन दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया.

धनगरपुरा में विट्ठल शंकर मड़ावी और शंकर धरमा मड़ावी का लगा हुआ मकान है. एक मकान कच्चा है और दूसरा पक्का बना हुआ है. विट्ठल के पक्के मकान के पहले माले पर गुरुवार की शाम 6.15 बजे के दौरान आग लग गई. आग लगने के कारण घर में रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. जोरदार धमाके से पूरा परिसर हिल गया. मड़ावी परिवार सहित आसपास के लोग भी बचकर घर से दूर भागने लगे. इसी दौरान 10 वर्षीय गुनगुन राजेश मड़ावी भी भागते समय गिरकर जख्मी हो गई.

नागरिकों ने घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी. खबर मिलते ही नरेंद्रनगर और त्रिमूर्तिनगर फायर स्टेशन से 2 वाहन मौके पर पहुंचे. कच्चा मकान पूरी तरह आग की चपेट में आ चुका था. गुनगुन को तुरंत उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया. अग्निशमन कर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब 1 घंटा लग गया. तब तक शंकरराव मड़ावी का पूरा मकान जलकर खाक हो गया था.

घर गृहस्थी का सारा सामान जल गया. बजाजनगर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया. आग लगने का कारण पता नहीं चला है. परिसर में चर्चा है कि पड़ोस में किसी ने आग जलाई थी. उसकी चिंगारी मड़ावी के घर पर गिरी और आग लगी लेकिन दमकल विभाग ने कुछ स्पष्ट नहीं किया है.

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद