रवींद्र चव्हाण और विजय वडेट्टीवार (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

वडेट्टीवार ने किसानों को दान की सैलरी...तो रवींद्र चव्हाण भी आए आगे, बोले- भाजपा अन्नदाताओं के साथ

Maharashtra News: महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते किसानों का भारी नुकसान हुआ है। किसानों की मदद के लिए कांग्रेस के आते ही अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चव्हाण ने भी किसानों को मदद का आश्वासन दिया है।

प्रिया जैस

BJP Ravindra Chavan: महाराष्ट्र में हाल ही में आई भीषण बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त है और किसानों की हालत खराब है। भाजपा ने अपने सांसदों और विधायकों का एक महीने का वेतन बाढ़ पीड़ितों को देने का निर्णय लिया है। इसी बीच, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने भी छह महीने का वेतन देने की घोषणा की। इस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने प्रतिक्रिया दी।

रवींद्र चव्हाण ने कहा कि अगर वड़ेटीवार अपना वेतन दे रहे हैं तो यह खुशी की बात है, लेकिन भाजपा के ज्यादातर विधायक ग्रामीण इलाकों से आते हैं और उनका प्रवास व भत्ता इसी मानधन पर चलता है। चव्हाण ने साफ किया कि भाजपा हमेशा से किसानों और जरूरतमंदों के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि हमने सांसद और विधायक स्तर पर सामूहिक योगदान का निर्णय लिया है ताकि पीड़ित परिवारों को राहत मिल सके।

नुकसान का आकलन पर देंगे सहायता

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण कई गांवों में घरों में पानी भर गया है, जिससे खेती को भारी नुकसान हुआ है। सरकार ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है और पूरी ताकत से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। नुकसान का आकलन कर पीड़ितों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

इस दौरान जब उनसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह को लेकर भाजपा के कार्यक्रमों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि संघ ने पूरे साल भर शताब्दी उत्सव मनाने की घोषणा की है। भाजपा, जो संघ की मातृ संस्था से निकली है, भी सेवा कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।

देशभर में सेवा पखवाड़ा

चव्हाण ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा पूरे देशभर में सेवा पखवाड़ा चला रही है। इस दौरान 17 अलग-अलग सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह पूरे साल सेवा का कार्य अविरत चलना चाहिए। सेवा का यह भाव 24×7 चलता रहता है और सालों-साल से भाजपा कार्यकर्ता इसे निभा रहे हैं। पार्टी की ओर से जब भी नियोजन तय होगा, हम सब काम करना शुरू कर देंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज