Representative Image 
नागपुर

पुणे में धरे गए बिहार के लुटेरे, सिटी से 9 लाख उड़ाकर हुए थे फरार

नवभारत डेस्क

नागपुर. लकड़गंज थानांतर्गत छापरूनगर चौक पर अनिल नागोत्रा नामक व्यक्ति से 9 लाख रुपये लूटकर फरार हुए बिहार के लुटेरों को क्राइम ब्रांच के यूनिट 3 ने पुणे से गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपियों में कटियार, बिहार निवासी टिंकूकुमार बसंत यादव (22), विशालकुमार छिम्मू यादव (24), माखनकुमार लालजी यादव (40) और अमर अदिक ग्वाला (42) का समावेश हैं. उनका एक साथी अब भी फरार है. 20 फरवरी की दोपहर 3 बजे के दौरान नागोत्रा अपने मालिक के 9 लाख रुपये बैंक से निकालकर कार्यालय जा रहे थे.

छापरूनगर चौक पर आरोपियों ने पीछा करके उनसे रकम छीन ली और फरार हो गए. लकड़गंज पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच भी प्रकरण की जांच कर रही थी. करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. उस समय परिसर में सक्रिय मोबाइल फोन का डंप डाटा खंगाला गया. आखिर आरोपियों के पुणे में होने का सुराग मिल गया. तुरंत एक टीम पुणे रवाना हुई और 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर नागपुर लाया गया.

आरोपी कार में घूम-घूम कर अलग-अलग शहरों में वारदातों को अंजाम देते हैं लेकिन हर टोल नाके पर कैश में ही पैसा दिया था. नागपुर से फरार होने के बाद आरोपियों ने हैदराबाद में भी लूट की वारदात को अंजाम दिया था. उनसे 1.27 लाख रुपये जब्त किए गए हैं. पुलिस हिरासत में पूछताछ जारी है. 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार