भोगे गैंग का आतंक (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

शांतिनगर में भोगे गैंग ने मचाया आतंक, कोयता लहराकर की तोड़फोड़, पुलिस बंदोबस्त तैनात

Nagpur News: नागपुर के शांतिनगर में अपना वर्चस्व स्थापित करने की होड़ में भोगे गैंग ने उत्पात मचाया। भोगे गैंग ने आतंक मचाते हुए 8 वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

प्रिया जैस

Shanti Nagar News: नागपुर के शांतिनगर परिसर में बुधवार देर रात तड़ीपार अपराधी तिरुपति भोगे और उसकी गैंग के सदस्यों ने जमकर उत्पात मचाया। वाहनों पर हाथ में हथियार लहराते इस गैंग ने न सिर्फ नागरिकों को धमकाया बल्कि 8 वाहनों की तोड़फोड़ की। अपराधियों के आतंक से स्थानीय नागरिक खौफ में हैं।

हालांकि, घटना के तत्काल बाद पुलिस हरकत में आ गई। गुरुवार को कुछ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और परिसर में जुलूस भी निकाला गया लेकिन ऐन ईद और गणेश विसर्जन के पूर्व इस घटना से माहौल खराब हो गया। तिरुपति भोगे तो पुलिस के हाथ नहीं लगा लेकिन पुलिस ने उसके साथी फरहान उर्फ भुरया, गुलफाम वजीर शेख, अरबाज हमीद शेख, शाहिद वजीर शेख और अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।

1 साल के लिए किया था तड़ीपार

भोगे की स्थानीय अपराधियों के साथ लंबे समय से दुश्मनी चल रही है। दोनों गैंग इलाके में अपना वर्चस्व जमाने का प्रयास करती है। भोगे के क्रिमिनल रिकॉर्ड को देखते हुए जुलाई महीने में डीसीपी जोन-3 ने उसे 1 वर्ष के लिए तड़ीपार भी किया था। इसके बावजूद वह परिसर में घूम रहा था। जहां आला अधिकारी शहर में कानून-व्यवस्था बनाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। वहीं इस वारदात से शांतिनगर पुलिस की नाकामी सामने आई है।

देर रात अपराधियों की गैंग दोपहिया वाहनों पर कोयता, तलवार और फरसा लेकर निकली। हाथ में हथियार लहराते हुए कचरा गली में पहुंची। यहां दोपहिया और चारपहिया वाहनों को नुकसान पहुंचाया। काफी देर तक अपराधी वहां मंडराते रहे। स्थानीय नागरिकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस बंदोबस्त तैनात

खबर मिलते ही सीपी रवींद्र कुमार सिंगल, ज्वाइंट सीपी नवीनचंद्र रेड्डी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। नागरिकों में रोष देखते हुए दंगा नियंत्रण दल भी तैनात किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों का जुलूस निकलने के बाद नागरिकों को भी राहत मिली। परिसर में अब भी पुलिस बंदोबस्त तैनात है।

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन