एस्ट्रोलॉजर वसुंधरा राय (सोर्स- नवभारत लाइव) 
नागपुर

राम मंदिर चंदा विवाद पर बड़ा दावा: नागपुर की एस्ट्रोलॉजर वसुंधरा बोलीं- 2028 तक सामने आ जाएगा लूट का पूरा सच

Ram Mandir Donation Astrologer: अयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद पर नागपुर की ज्योतिषाचार्य वसुंधरा राय ने भविष्यवाणी की है कि 2028 तक सच सामने आएगा उन्हें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने सम्मानित किया है।

रूपम सिंह

Ram Mandir Donation Astrologer Controversy Vasundhara Rai: अयोध्या के श्री राम मंदिर के चंदे और चढ़ावे को लेकर आजकल तरह-तरह की बातें और कयास लगाए जा रहे हैं। इस विवाद पर नागपुर की जानी-मानी एस्ट्रोलॉजर वसुंधरा राय ने ज्योतिषीय नजरिए से अपने विचार साझा किए हैं। उनका कहना है कि राम मंदिर चंदे से जुड़ा यह मामला भले ही अभी विवादों में है, लेकिन आने वाले समय में यह विवाद प्रभु राम के भक्तों की आस्था को बिल्कुल भी कम नहीं कर पाएगा।

ज्योतिषीय गणना और पंचांग के अनुसार, वसुंधरा राय ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे या दान में हुई कथित गड़बड़ी और लूट का जो भी सच है, वह साल 2028 तक निश्चित रूप से सबके सामने उजागर हो जाएगा।

ऐसा संकेत दे रही है ग्रहों की चाल

वसुंधरा राय ने बताया कि 22 जनवरी 2024 को जब माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भव्य मंदिर का उद्घाटन किया गया था, तब ग्रहों की स्थिति बेहद अद्भुत और दिव्य थी। उस समय चंद्र देव अपनी उच्च राशि वृषभ में थे, जबकि सूर्य देव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और मकर राशि में स्थित होकर दसवें भाव में बलवान 'दिग्बली' अवस्था में बैठे थे। ज्योतिष में यह स्थिति मंदिर की बढ़ती प्रसिद्धि और सरकारी समर्थन का साफ प्रतीक है।

इसके अलावा, देवताओं के गुरु बृहस्पति (गुरू) लग्न में बैठे थे और उन्हें भी दिशा का बल (दिग्बल) प्राप्त था। स्थापना के समय दो-दो मुख्य ग्रहों (सूर्य और गुरु) का दिग्बली होना एक बेहद मजबूत संयोग है। साथ ही उस दिन 'सर्वार्थ सिद्धि' और 'अमृत सिद्धि' जैसे महाशुभ योग भी बन रहे थे। यह सारे संयोग बताते हैं कि राम मंदिर हमेशा एक मजबूत आध्यात्मिक केंद्र बना रहेगा और इसकी भव्यता व सम्मान हमेशा ऊंचा रहेगा।

ज्योतिषाचार्य वसुंधरा राय को मिला सम्मान

आपको बता दें कि ज्योतिष के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने के लिए वसुंधरा राय को हाल ही में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा सम्मानित किया गया है। इस भव्य सभा का आयोजन बीसीआई (BCI) प्रमुख और महासभा के महामंत्री पंकज जी के द्वारा समाज कल्याण के उद्देश्य से किया गया था।

इस कार्यक्रम में मुंबई शहर से मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व गृहमंत्री कृपाशंकर सिंह, कार्यक्रम के अध्यक्ष व पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह, फर्रुखाबाद से वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह और दिल्ली के सुप्रसिद्ध एडवोकेट ए.पी. सिंह मौजूद रहे। इन सभी गणमान्य अतिथियों के हाथों ज्योतिषाचार्य वसुंधरा राय को गौरवपूर्ण सम्मान दिया गया।

आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया

Delhi CJP Protest LIVE: सरकार पर हमलावर CJP, फोन हैक करने का गंभीर आरोप

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश