एक्सिस बैंक का देशव्यापी सेफ बैंकिंग अभियान सोर्स: एक्स/ @AxisBank
नागपुर

ऑनलाइन ठगी और डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा एक्सिस बैंक! देशभर में शुरू किया खास सेफ बैंकिंग जागरूकता अभियान

Axis Bank Safe Banking Campaign: अंतर्राष्ट्रीय धोखाधड़ी जागरूकता सप्ताह के तहत एक्सिस बैंक ने देशव्यापी 'सेफ बैंकिंग' अभियान शुरू किया है। इसमें साइबर अपराधों की जानकारी और बचाव के तरीके बताए जाएंगे।

आकाश मसने

Highlights

  • एक्सिस बैंक ने देशव्यापी सेफ बैंकिंग अभियान शुरू किया

  • ठगी से बचाने के लिए बैंक ने 'रुकें, सोचें, पुष्टि करें और सुरक्षित रहें' का संदेश

  • बैंक शाखाओं, एटीएम स्क्रीन, स्कूलों, कॉलेजों में विशेष जागरूकता सत्र

Axis Bank Fraud Awareness Week: भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंकों में शामिल एक्सिस बैंक ने अंतर्राष्ट्रीय धोखाधड़ी जागरूकता सप्ताह के अवसर पर देशव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया है। डिजिटल लेनदेन के बढ़ते चलन के साथ साइबर अपराधियों के तरीकों में भी तेजी से बदलाव आ रहा है। इसे देखते हुए बैंक ने अपने 'सेफ बैंकिंग' कार्यक्रम के माध्यम से ग्राहकों और आम लोगों को साइबर जोखिमों की पहचान करने और सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग अपनाने के लिए जागरूक करने का बीड़ा उठाया है।

‘रुकें, सोचें, पुष्टि करें, सुरक्षित रहें,’ का संदेश

एक्सिस बैंक का यह नया अभियान मुख्य रूप से 'रुकें, सोचें, पुष्टि करें, सुरक्षित रहें,' के मूल मंत्र पर आधारित है। इसके जरिए बैंक ग्राहकों को यह सिखा रहा है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या पैसे के अनुरोध पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें, पहले उसकी सत्यता की जांच करें और अपनी गोपनीय बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

सुरक्षित बैंकिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल

यह पहल बैंक की शाखाओं, आवासीय परिसरों, शैक्षणिक संस्थानों, कॉर्पोरेट कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों तक पहुँचेगी। इसके तहत शाखाओं में विशेष गतिविधियां, जागरूकता सत्र, ग्राहकों के साथ संवाद, एटीएम पर संदेश, सोशल मीडिया के जरिए प्रचार और शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

इस कार्यक्रम में आम तौर पर होने वाली धोखाधड़ी की विभिन्न घटनाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इनमें डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी, किसी अन्य व्यक्ति या संस्था की पहचान अपनाकर धोखाधड़ी, क्यूआर कोड के जरिए ठगी, रिमोट एक्सेस स्कैम, दुर्भावनापूर्ण एपीके फाइलों के हमले जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

इसके अलावा निवेश व टास्क आधारित धोखाधड़ी, बैंक खातों पर अनधिकृत कब्जे और म्यूल अकाउंट के जाल में फंसने से बचने के व्यावहारिक तरीके भी बताए जाएंगे।

एक्सिस बैंक के ग्रुप हेड ने बताया क्यों जरूरी है ग्राहक की सतर्कता

एक्सिस बैंक के ग्रुप हेड एवं इंटरनल विजिलेंस के चीफ गौरव गुप्ता ने कहा कि धोखाधड़ी का परिदृश्य लगातार बदल रहा है। अपराधी अक्सर सिर्फ तकनीक के बजाय लोगों के भरोसे और व्यवहार का फायदा उठाते हैं। एक उद्योग के रूप में हमारा ध्यान केवल धोखाधड़ी का पता लगाने और उसे रोकने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि जागरूकता बढ़ाने और डिजिटल भरोसा मजबूत करने पर भी होना चाहिए।

एक्सिस बैंक में हम अपनी ‘सेफ बैंकिंग’ पहलों के माध्यम से ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग के तरीकों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार संवाद करते हैं। धोखाधड़ी जागरूकता सप्ताह ग्राहकों, समुदायों और संस्थानों के साथ लक्षित संपर्क के जरिए इन प्रयासों को और मजबूत करने का अवसर देता है।

निरंतर शिक्षा और जागरूकता अभियानों के माध्यम से हमारा प्रयास ग्राहकों को सोच-समझकर फैसले लेने में सक्षम बनाना और व्यापक वित्तीय व्यवस्था की सुरक्षा एवं मजबूती बढ़ाने में मदद करना है।

स्कूलों से लेकर सोसायटी तक पहुंच रहा बैंक

इस अभियान में डिजिटल माध्यमों से जागरूकता फैलाने के साथ जमीनी स्तर पर भी लोगों से संपर्क किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों, विद्यार्थियों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन्स (आरडब्ल्यूए), कॉरपोरेट कर्मचारियों और खुदरा ग्राहकों के लिए अलग-अलग जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे। धोखाधड़ी से बचाव के संदेश एटीएम स्क्रीन, बैंक शाखाओं में लगे डिस्प्ले और डिजिटल माध्यमों से भी प्रसारित किए जाएंगे।

Rajasthan Panchayat Result LIVE: इस बार राजस्थान में कांग्रेस का हुआ कमबैक, बीजेपी चल रही काफी पीछे

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अगले 3 घंटे अहम; ओडिशा-आंध्र में उड़ानों पर असर

CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, उत्तराखंड के CM धामी समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

कावेरी जल विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की याचिका खारिज की, 11 TMC पानी की मांग ठुकराई

राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट आज, BJP या कांग्रेस किसका पलड़ा भारी? मैदान में 29 हजार उम्मीदवार