नागपुर न्यूज  
नागपुर

सत्ता में आना है तो करें ये काम, ASP अध्यक्ष चंद्रशेखर ने दी नसीहत, बोले- महाराष्ट्र में कमजोर...

Maharashtra Politics: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष व नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सत्ता में आने के लिए क्या जरूरी है। इस पर बड़ा खुलासा किया है।

प्रिया जैस

Nagpur News: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष व नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक आंदोलन में भरपूर शक्ति है लेकिन राजनीति में पीछे क्यों? बाबासाहरब आंबेडकर ने मतों का संवैधानिक अधिकार दिया है तो उसका उचित उपयोग करो और राजनीतिक शक्ति बढ़ाकर सत्ता का संचालन करो, तभी हम पर होने वाला सामाजिक अन्याय दूर होगा।

आगामी पीढ़ी के लिए शिक्षा व स्वास्थ्य की नीति बन पाएगी। वे नागपुर के सुरेश भट सभागृह में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के कार्यों को बाबासाहब आगे ले गए और अब हम सभी को आगे ले जाना है। कमजोर, गरीब, सामाजिक पिछड़ों और अन्यायग्रस्त वर्ग को ताकत देने के लिए मैंने राजनीतिक पार्टी स्थापित की।

उन्होंने कहा कि चीफ जस्टिस पर चप्पल फेंकने की प्रवृत्ति मनु स्मृति का प्रतीक है जिसे भी माफ किया। पुलिस से कार्रवाई की अपेक्षा थी लेकिन नहीं की गई। ऐसा हजारों वर्षों से शुरू है। इस अवसर पर गौरीप्रसाद उपासक, रूपेश बागेश्वर, मनीष साठे, गुणवंत गिरडकर, जेबी रामटेके, संदीप मेश्राम, मानसी पवार, सिद्धांत देवरे, सत्यजीत सावंत सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

महाराष्ट्र में ही कमजोर

चंद्रशेखर ने कहा कि संवैधानिक रास्ते से आगे बढ़कर सत्ता में आए तो सभी समाज का जीवन सुखी करने की ताकत हम पैदा कर सकते हैं। महाराष्ट्र देश को रास्ता दिखाता है लेकिन यहीं हमारी राजनीतिक शक्ति कम है। उन्होंने खेद जताते हुए कहा कि महाराष्ट्र के नेताओं ने कुछ कारणों से आत्मसमर्पण कर दिया है। उनका कोई दोष नहीं है लेकिन अगर हर घर में एक चंद्रशेखर आजाद तैयार हुआ तो समाज की समस्याओं का हल हो जाएगा। उन्होंने सभी को धम्मचक्र प्रवर्तन दिन की शुभकामनाएं दीं।

अपना वोट मत बेचो

उन्होंने कहा कि मुफ्त की योजना लाकर देश में वोट खरीदने का नया ट्रेंड आया है। ‘लाडली बहन योजना’ हो या अन्य कोई दूसरी योजना, इसके उदाहरण हैं। चुनाव के ठीक पहले ऐसी योजनाएं वोट खरीदने के लिए ही लाई गईं। उन्होंने कहा कि संविधान ने वोट देने का अधिकार दिया है। उस वोट को बेचो नहीं बल्कि अपने अधिकार का योग्य उपयोग करो। मतों के अधिकार से अपनी ताकत दिखाओ।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय शंकर मीणा 477 वोट से आगे, ABVP पिछे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात

PM नरेंद्र मोदी ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- FTA से खुल रहे करियर के नए अवसर