File Photo 
नागपुर

मोबाइल शॉपी में सेंध लगाने वाले गिरफ्तार, 1.59 लाख रुपये का माल जब्त

नवभारत डेस्क

नागपुर. नरेंद्रनगर की प्रीति सोसाइटी में स्थित मोबाइल शॉपी में सेंध लगाने वाले 2 चोरों को बेलतरोड़ी पुलिस ने हिरासत में लिया. पकड़े गए आरोपियों में 85 प्लाट एरिया निवासी समीर उर्फ चिंकू राजू नाइक (26) और 1 नाबालिग का समावेश है. नरेंद्रनगर निवासी अभिषेक आनंद (34) अपने घर के समीप ही द मोबाइल गैलेरी चलाते है. विगत 22 सितंबर की रात चिंकू ने नाबालिग के साथ मिलकर अभिषेक की दूकान में सेंध लगाई.

विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन और एसेसरीज सहित 1.43 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया. बेलतरोड़ी पुलिस जांच में जुट गई. सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर चिंकू का पता चला. चिंकू को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर नाबालिग के साथ वारदात को अंजाम देने की कबूली दी. पुलिस ने उनसे 1.59 लाख रुपये का माल जब्त किया है.

डीसीपी नुरुल हसन के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर चंद्रकांत यादव, संदीप बुआ, एपीआई अनिल मेश्राम, हेडकांस्टेबल तेजराम देवले, शैलेष बड़ोदेकर, अविनाश ठाकरे, मिलिंद पटले, मनीष धुर्वे, कांस्टेबल कमलेश गणेर, प्रशांत सोनुलकर, सुहास शिंगणे, प्रशांत गजभिए, दीपक तार्हेकर, कुणाल लांडगे और विवेक श्रीपाद ने कार्रवाई को अंजाम दिया.

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम