(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
नागपुर

नागपुर में सना खान की तरह एक और युवती की हत्या, 16 अगस्त से थी लापता

भाजपा नेता सना खान की तरह ही मानकापुर थाना में हत्या का एक और मामला सामने आया है। एक युवती पिछले महीने से घर से लापता थी। पुलिस तलाश में जुटी थी। आखिर जांच में पता चला कि शादी के लिए दबाव डालने पर प्रेमी होटल संचालक ने उसकी हत्या कर दी। उसका शव निर्जन स्थान पर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

शुभम सोनडवले

नागपुर. भाजपा नेता सना खान की तरह ही मानकापुर थाना में हत्या का एक और मामला सामने आया है। एक युवती पिछले महीने से घर से लापता थी। पुलिस तलाश में जुटी थी। आखिर जांच में पता चला कि शादी के लिए दबाव डालने पर प्रेमी होटल संचालक ने उसकी हत्या कर दी। उसका शव निर्जन स्थान पर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी सक्करदरा निवासी महेश केशवराव वड़स्कर (57) बताया गया। मृतक फरस चौक, मानकापुर निवासी प्रिया बागड़े (29) बताई गई।

प्रिया अपने परिवार से अलग रहती थी और इवेंट का काम करती थी। महेश रामटेक में होटल टर्निंग प्वाइंट चलाता है। वह कुछ वर्ष पहले तक एक डेयरी में बतौर मैनेजर काम करता था। प्रिया भी वहीं काम करती थी। इसीलिए दोनों की पहचान थी, करीब 3-4 वर्ष पहले दोनों फेसबुक के जरिए दोबारा संपर्क में आए। दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल गई। 1 वर्ष पहले प्रिया गर्भवती हो गई। उसने महेश को जानकारी दी।

महेश ने गर्भपात करवाने के बाद शादी करने का भरोसा दिलाया। गर्भपात करवाने के बाद वह टालमटोल करने लगा। इससे महेश तनाव में था। 16 अगस्त को प्रिया अपने दोपहिया वाहन पर रामटेक गई। वहां दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। महेश ने विष देकर प्रिया की हत्या कर दी। अपने होटल से 4 किलो मीटर दूर निर्जनस्थान पर झाड़ियों में शव फेंक दिया।

सीडीआर से खुला हत्या का राज

प्रिया रोजाना अपने परिजनों से बातचीत करती थी। 16 अगस्त के बाद से उसका फोन नहीं लग रहा था। 4-5 दिन बाद मां और बहन उसके घर पर गए। पड़ोसियों ने बताया कि वह कई दिनों से दिखाई नहीं दी। 24 अगस्त को मानकापुर थाने में उसके लापता होने की शिकायत की गई। डीसीपी राहुल मदने के मार्गदर्शन में मानकापुर पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू की। प्रिया का आखरी लोकेशन रामटेक में था। पुलिस महेश के होटल में भी गई लेकिन महेश ने कोई भी जानकारी होने से इनकार किया। कॉल डिटेल रिकार्ड खंगालने पर पता चला कि प्रिया लगातार महेश के संपर्क में थी। उसे संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया। महेश ने जहर देकर प्रिया की हत्या करने की कबूली दी। पुलिस ने मंगलवार को हत्या का मामला दर्ज कर महेश को गिरफ्तार कर लिया।

2 बार किया आत्महत्या का प्रयास

बुधवार को पुलिस महेश के साथ रामटेक जाकर प्रिया का शव ढूंढेगी। महेश को हिरासत में लेने के बाद उसने सीसीटीवी का डीवीआर और जहर की बोतल अपने होटल में होने की जानकारी दी। पुलिस उसे लेकर होटल पहुंची। महेश ने अलमारी खोली और जहर गटक लिया। इससे पुलिस भी सकते में आ गई। उसे उपचार के लिए ले जाया गया। छुट्टी मिलने के बाद महेश को गिरफ्तारी का डर सता रहा था। इसी दौरान उसने चाकू से हाथ की नस काटकर दोबारा आत्महत्या का प्रयास किया।

नहीं मिली सना की लाश

प्रिया की तरह ही भाजपा नेता सना खान की भी इसी तरह 2 अगस्त को हत्या हुई थी। सना अपने परिचित होटल व्यवसायी अमित उर्फ पप्पू शाहू से मिलने जबलपुर गई थी। वहां दोनों का विवाद हो गया और पप्पू ने सना की हत्या कर उसकी लाश नदी में फेंक दी थी। पप्पू भी होटल संचालक था और महेश भी होटल संचालक है। दोनों ही मामले मानकापुर थाने में दर्ज है। काफी प्रयास के बावजूद सना की लाश पुलिस को नहीं मिली। इस मामले में पुलिस चार्जशीट दायर कर चुकी है और कुछ आरोपियों को बेल भी मिली है।

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग