बंटी साहू पर एक और FIR (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

बंटी साहू पर एक और FIR, पिस्तौल की नोक पर मांगी 60 लाख की फिरौती

Nagpur Police: करोड़ों की जमीन हथियाने के मामले में पकड़े गए चर्चित अपराधी बंटी उर्फ संतोष रामपाल साहू और उसके साथी के खिलाफ लकड़गंज पुलिस ने एक और मामला दर्ज किया है।

आंचल लोखंडे

Nagpur Crime: पहले जीएसटी के फर्जी लेन-देन और फिर साहू समाज की आड़ में करोड़ों की जमीन हथियाने के मामले में पकड़े गए चर्चित अपराधी बंटी उर्फ संतोष रामपाल साहू और उसके साथी के खिलाफ लकड़गंज पुलिस ने एक और मामला दर्ज किया है। नया मामला एक लोहा व्यापारी की शिकायत पर दर्ज किया गया जिसमें बंटी ने पिस्तौल की नोक पर 60 लाख रुपये की फिरौती मांगी। आरोपियों में बंटी के अलावा स्मॉल फैक्ट्री एरिया निवासी राजदीप उर्फ गोल्डी साहू और 2 अज्ञात लोगों का समावेश है।

बिनाकी मंगलवारी निवासी चंद्रशेखर शिवचरण प्रजापति (38) की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया। प्रजापति की स्मॉल फैक्ट्री एरिया में शिव इंटरप्राइजेज नामक लोहे की दुकान है। 31 जनवरी, 2018 को प्रजापति ने खामला निवासी गोपीचंद तोतवानी से एनआईटी सीआरसी सेक्शन स्मॉल फैक्ट्री एरिया में 1359 वर्ग फुट प्लॉट खरीदने का सौदा किया था। उन दोनों के बीच 85 लाख रुपये में प्लॉट खरीदने का करारनामा हुआ।

प्लॉट खुद की मालकी का होने की जानकारी दी

प्रजापति ने तोतवानी को टोकन के तौर पर 3 लाख रुपये नकद और 17 लाख रुपये के चेक दिए थे। इसके साथ ही उन्हें जमीन पर पजेशन भी मिल गया और बाकी रकम रजिस्ट्री के समय देना तय हुआ था। गोपीचंद की मृत्यु के बाद उनके बेटे रजिस्ट्री करके देने वाले थे। 25 मई, 2020 की दोपहर बंटी और राजदीप 2 अज्ञात लोगों के साथ उनके प्लॉट पर आए। गाली-गलौज करके धमकाने लगे। प्लॉट खुद की मालकी का होने की जानकारी दी।

दोबारा गिरफ्तार

प्रजापति ने बताया कि प्लॉट के पूरे दस्तावेज और तोतवानी के साथ हुए दस्तावेज उनके पास हैं। इसी दौरान बंटी ने अपनी कार से पिस्तौल निकालकर प्रजापति पर तान दी और कहा कि 60 लाख रुपये लेकर सीधे मेरे कार्यालय में आ जाना। पुलिस थाने जाने की गलती मत करना। इससे प्रजापति डरे हुए थे। इसीलिए पुलिस से शिकायत नहीं की। बंटी की 2 मामलों में गिरफ्तारी होने के बाद प्रजापति ने हिम्मत करके लकड़गंज पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने फिरौती वसूली और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है। बंटी पहले ही जमीन हड़पने के मामले में जेल की हवा खा रहा है। जल्द ही लकड़गंज पुलिस न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट लेकर उसे दोबारा गिरफ्तार करेगी।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान