अमृत भारत एक्सप्रेस (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर से गुजरेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, ये होंगे स्टापेज, रेलवे बोर्ड ने दी हरी झंडी, होगा उद्घाटन

Amrit Bharat Express: रेलवे द्वारा सुपरफास्ट एक्सप्रेस का अमृत भारत वर्जन लॉन्च किया गया है। अब जल्द ही नागपुर से भी साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस गुजरने वाली है। रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी दिखा दी है।

प्रिया जैस

Nagpur Railway: आम रेल यात्री को बेहतर सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा दिलाने के लिए रेलवे द्वारा सुपरफास्ट एक्सप्रेस का अमृत भारत वर्जन लॉन्च किया गया है। जल्द ही नागपुर से भी साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस गुजरेगी। यह ट्रेन इरोड और जोगबनी के चलाई जानी है। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन 16601/02 इरोड-जोगबनी-इरोड अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा दी है।

साप्ताहिक तौर पर चलने वाली इस ट्रेन का टाइम टेबल और स्टापेज तय हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार, ट्रेन 16601 हर गुरुवार को सुबह 7 बजे इरोड से चलकर अगले दिन शाम 7 बजे जोगबनी पहुंचेगी। वहीं ट्रेन 16602 हर रविवार को दोपहर 3.15 बजे जोगबनी से चलकर अगले दिन सुबह 7.30 बजे इरोड पहुंचेगी।

ये होंगे स्टापेज

ये ट्रेन नागपुर मंडल के तहत नागपुर, सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्लारशाह, बैतूल और घोड़ाडोंगरी स्टेशन पर रुकेगी। इसके अलावा सालेम, जोलारपेट्टी, काटपाडी, अराक्कोनम, पेरम्बुर, नायूडूपेटा, गुडूर, ओंगोले, विजयवाडा, खम्मम, वारंगल, मंचेरियल, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, दाभौरा, जासरा, प्रयागराज छवकी, विंध्याचल, चुनार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, रघुनाथपुर, आरा, दानापुर, पाटिलपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पाटोरी, बरौनी, बेगुसराई, खगरिया, मानसी, नौगाचिया, कटिहार, पुर्णिया, आरिया कोर्ट और फारबिसगंज स्टेशनों पर रुकेगी। उक्त ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें 11 जनरल कोच और 8 स्लीपर कोच होंगे। इसके अलावा 2 पार्सल और एक जनरेटर कार कोच रहेगा।

17 को उद्घाटन की संभावना

उल्लेखनीय है कि उक्त अमृत भारत एक्सप्रेस के नियमित परिचालन की तारीख अभी तय नहीं की गई है। बहुत अधिक संभावना है कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इरोड-जोगबनी-इरोड अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल ट्रेन का हरी झंडी दिखा सकते है। इसी दिन पीएम मोदी अमलनेर और बीड के बीच नई रेल लाइन का वर्चुअल उद्घाटन भी करने वाले हैं।

उल्लेखनीय है कि यह अहमदनगर-बीड-परली नई रेलवे लाइन परियोजना का हिस्सा है जिसकी कुल लंबाई 261.25 किलोमीटर है। इसमें से अहमदनगर से अमलनेर तक का सेक्शन पूरा हो चुका है और इस पर डेमू ट्रेन सेवा शुरू हो गई है। पीएम मोदी द्वारा उक्त सेक्शन शुरू होने से अहमदनगर से बीड के बीच ट्रेन चलाई जा सकेगी।

अमृत भारत एक्सप्रेस की खासियत

  • अमृत भारत एक्सप्रेस की खासियत यह एक गैर-वातानुकूलित (नॉन-एसी) सुपरफास्ट ट्रेन है जिसमें 22 कोच शामिल हैं।
  • इनमें 12 स्लीपर कोच, 8 सामान्य श्रेणी कोच और 2 गार्ड डिब्बे होते हैं जिसे जरूरत के हिसाब से बदला जा सकता है।
  • इसकी आधुनिक सुविधाएं और किफायती किराया है जो इसे आम जनता के लिए ‘वंदे भारत’ का किफायती विकल्प बनाती है।
  • अमृत ​​भारत एक्सप्रेस भारतीय रेलवे द्वारा संचालित एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस सेवा है।
  • स्लीपर सह अनारक्षित सेवा वाली यह ट्रेन 800 किमी (500 मील) से अधिक दूरी पर स्थित शहरों को जोड़ती है।

औरंगजेब का पतन: दिल्ली का तख्त और 5 लाख की फौज... फिर क्यों महाराष्ट्र की मिट्टी बन गई मुगल सल्तनत की कब्रगाह?

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, मुंबई-पुणे-नागपुर समेत कई शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

IndiGo से भरिए विदेश की उड़ान; 2028 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी, CEO विली का बड़ा ऐलान

शरद पवार पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों की निगरानी में

PM मोदी ने की पुणे मेट्रो की पिंक लाइन की तारीफ, जानें रूट, लागत और इसकी 3 बड़ी खूबियां